
दियारा इलाके से गुम हुई दलहन की खेती
दियारा इलाके से गुम हुई दलहन की खेती दियारा इलाके से गुम हुई दलहन की खेती दियारा इलाके से गुम हुई दलहन की खेती दियारा इलाके से गुम हुई दलहन की खेती दि
कटिहार, निज प्रतिनिधि। मक्का की ओर किसानों के बढ़ते रुझान, बाढ़ के कारण फसल लगाने में देरी के कारण दलहन की खेती से किसान विमुख हो रहे हैं l बरारी, आमदाबाद और मनिहारी के दियारा इलाकों में दलहन की खेती गुम हो गयी है l दो दशक पूर्व तक करीब 600 हेक्टेयर में दलहन की खेती की जाती थी l य़ह रकवा अब घटकर 400 से 500 हेक्टेयर के बीच रह गया है l दियारा इलाकों में दो दशक पूर्व तक मसूर की खेती बड़े पैमाने पर होती थी l दलहन में जिले में मुख्य रूप से मसूर, मूंग और कलाई की ही खेती होती है l अब कलाइ की खेती ही दियारा इलाकों में अधिक होती है l चना और अरहर तो अब बीते समय की बात हो गयी l अरहर की खेती तो अब नाम मात्र की ही जिले में हो रहीं है l मक्का की ओर बढ़ता रुझान बन रहा कारण मक्का की खेती की ओर किसानों का रुझान बढ़ने से दियारा क्षेत्र में दलहन की खेती करने वाले किसान इससे विमुख हो रहे हैं l वहीं बाढ़ भी इसका कारण बन रहा है l बाढ़ का पानी देर से उतरने के कारण फसल लगाने में किसानों को देरी होती है l फूल देर से आने के कारण भी किसानों को कीट व्याधि से फसल नुकसान का सामना करना पड़ता है l पिछले दो दशक से मौसम प्रतिकूल होने के कारण भी दलहन के उत्पादन पर इसका असर होता है l विभागीय स्तर से शुरू की गयी थी पहल दलहन की खेती को लेकर कृषि विभाग द्वारा छह वर्ष पूर्व पहल भी की गयी थी l आत्मा द्वारा नजरी नक्शा के माध्यम से आमदाबाद के दियारा इलाकों में दलहन की खेती को लेकर उपयुक्त जमीन की तलाश की गयी थी l पूर्व में दलहन की खेती करने वाले किसानों की सूची भी तैयार की गयी थी l वर्जन पिछले दो दशक में जिले में दलहन की खेती का रकवा घटा है l मक्का की खेती की ओर किसानों का रुझान बढ़ने से दलहन की खेती से किसान विमुख हो रहे हैं l पंकज कुमार, कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, कटिहार


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




