Katihar News: पांच दिनों तक रुक-रुककर बरसेंगे बादल, सोमवार 90 फीसदी बारिश के आसार

हिन्दुस्तान, कटिहार
share

Katihar News: पांच दिनों तक रुक-रुककर बरसेंगे बादल, सोमवार 90 फीसदी बारिश के आसार पांच दिनों तक रुक-रुककर बरसेंगे बादल, सोमवार 90 फीसदी बारिश के आसारपांच दिनों तक र

Katihar News: पांच दिनों तक रुक-रुककर बरसेंगे बादल, सोमवार 90 फीसदी बारिश के आसार

Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। गंगा, कोसी समेत कई नदियों के बढ़े जलस्तर और बाढ़-जलभराव की चुनौती से जूझ रहे कटिहार के किसानों के लिए मौसम का बदला मिजाज राहत की उम्मीद लेकर आया है। खरीफ की फसल खेतों में बढ़वार की अवस्था में है और ऐसे समय आसमान से बरसने वाली बूंदें किसानों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं हैं। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक जिले में अगले पांच दिनों तक बादल और बारिश का सिलसिला बना रहने की संभावना है। इससे जहां सूखे खेतों में नमी लौटेगी, वहीं सिंचाई पर होने वाला खर्च भी घट सकता है। सोमवार को जिले में 90 फीसदी बारिश की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया।। शाम से रात तक हल्की बारिश के आसार हैं। इसके बाद मंगलवार को भी 80 फीसदी संभावना के साथ करीब 17 मिमी, बुधवार को बारिश की संभावना बनी रहने, गुरुवार को 90 फीसदी संभावना के साथ करीब 5.2 मिमी तथा शुक्रवार को 90 फीसदी संभावना के साथ करीब 42.2 मिमी बारिश का अनुमान है। यानी आने वाले दिनों में खेतों को आसमान से लगातार नमी मिलने की उम्मीद है。

धान की बढ़वार को मिलेगी रफ्तार

जिले के ग्रामीण इलाकों में इस समय धान की फसल तेजी से बढ़ रही है। खेतों में खड़ी हरी फसल के लिए समय पर होने वाली बारिश बेहद उपयोगी साबित हो सकती है। मक्का, जूट, सब्जी और चारा फसलों को भी पर्याप्त नमी का लाभ मिलेगा। खासकर उन किसानों को राहत मिलेगी, जिनके खेतों में सिंचाई की जरूरत थी। हालांकि बाढ़ प्रभावित इलाकों के किसानों के लिए बारिश दोहरी चुनौती भी बन सकती है। गंगा, कोसी और अन्य नदियों के बढ़े जलस्तर के बीच लगातार बारिश से निचले खेतों में जलभराव बढ़ने की आशंका है। ऐसे में किसानों को खेतों में अतिरिक्त पानी की निकासी का इंतजाम रखना होगा।

बारिश थमने पर ही करें यूरिया की टॉप ड्रेसिंग

कृषि वैज्ञानिक डॉ. पंकज कुमार ने कहा कि वर्तमान मौसम धान की फसल के लिए अनुकूल है। जिन खेतों में पानी की कमी है, वहां बारिश काफी लाभदायक होगी। किसान बारिश थमने के बाद और खेत में अत्यधिक पानी नहीं रहने पर ही यूरिया की टॉप ड्रेसिंग करें। उन्होंने किसानों को कीट एवं रोगों की नियमित निगरानी करने तथा आवश्यकता पड़ने पर कृषि विशेषज्ञ की सलाह से ही दवा का छिड़काव करने की सलाह दी। जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखने से लगातार बारिश के बीच फसल को नुकसान से बचाया जा सकता है।

सामान्य प्रश्न

✦कटिहार में किसानों के लिए मौसम का क्या महत्व है?−
कटिहार के किसानों के लिए बारिश का आना राहत का संकेत है, खासकर खरीफ की फसल के लिए।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsकटिहारKatihar News: पांच दिनों तक रुक-रुककर बरसेंगे बादल, सोमवार 90 फीसदी बारिश के आसार