ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहारकटिहार में चाकू से गोदकर किसान की हत्या

कटिहार में चाकू से गोदकर किसान की हत्या

सालमारी की गोरखपुर पंचायत स्थित मानगोई-केशवपुर मार्ग के निकट बहियार में किसान हाजी मोहम्मद इसरुल (52) की बदमाशों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसरुल तेघड़ा पंचायत के टेंगरी टोला निवासी थे। उनका शव...

कटिहार में चाकू से गोदकर किसान की हत्या
हिन्दुस्तान टीम,कटिहारThu, 26 Nov 2020 03:04 AM
ऐप पर पढ़ें

सालमारी की गोरखपुर पंचायत स्थित मानगोई-केशवपुर मार्ग के निकट बहियार में किसान हाजी मोहम्मद इसरुल (52) की बदमाशों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसरुल तेघड़ा पंचायत के टेंगरी टोला निवासी थे। उनका शव बुधवार की सुबह बरामद किया गया। मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

इसरुल की पत्नी जावेरुन खातून ने बताया कि मंगलवार की शाम मानगोई निवासी अहमद रजा घर पर आया था। वह इसरुल को बुलाकर साथ ले गया था। रात भर जब उनके पति वापस नहीं आए तो खोजबीन की गयी लेकिन पता नहीं चला। जावेरुन ने बताया कि उनके पति ने 20 कट्ठा जमीन खरीदी थी। इसको लेकर फैयाज आलम व उसके पुत्र अहमद रजा से विवाद चल रहा था। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी कि इसरुल का शव बहियार में पड़ा है। घटना पर सालमारी ओपी पुलिस ने बांसझाड़ी से खून से लथपथ लाश बरामद किया। ओपी अध्यक्ष उमेश पासवान ने बताया कि मामले में मानगोई निवासी अहमद रजा को गिरफ्तार किया गया है।

एक नामजद सहित दो पर केस : एसपी विकास कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी जावेरुन खातून के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इसमें एक नामजद व एक अज्ञात को आरोपी बनाया गया है।

चार माह पूर्व खरीदी गयी जमीन बनी जी का जंजाल : करीब चार माह पहले मानगोई निवासी फैयाज आलम के परिवार के बीच जमीन खरीद बिक्री के मामले को लेकर मृतक इसरुल आलम के बीच विवाद हुआ था। तभी से दोनों परिवारों के बीच रंजिश देखी जा रही थी।

अधिक कीमत देकर बीस कठ्ठा जमीन मृतक किसान इसरुल आलम ने जमीन खरीदा था। यही दोनों परिवार के बीच दुश्मनी का कारण बन गया। मृतक मो. इसरुल के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा पुत्री शरीफा खातून, फातिमा, पुत्र इस्माइल के लालन पालन की समस्या उत्पन्न हो गयी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर ज्यों ही गांव लाया गया। परिजन शव से लिपट कर विलख विलख कर रो रहे थे। जिससे माहौल गमगीन हो गया। खेतीबाड़ी कर जीवन यापन करनेवाले इसरुल आलम की हत्या ने परिवार को उजाड़ कर रख दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें