निगम का दर्जा मिलने के बाद भी वार्ड में सुविधा नदारत रहने से वार्डवासियो के बीच आक्रोश व्याप्त है। कार्य प्रगति पर है कहकर के पल्ला झाड़ लिये जाने के कारण वर्षों से दंश झेलने को विवश हैं वार्ड नम्बर 21 के दस हजार की आबादी। अनाथालय रोड जानेवाली सड़क पर सफाई के नाम पर कल्वर्ट काट दिये जाने के बाद पिछले तीन दिनों से नारकीय स्थिति बनी हुई है। मुख्यमंत्री,नगर आवास मंत्रालय भारत सरकार, दिल्ली, नगर विकास एवं आवास विभाग,पटना, पथ निर्माण विभाग पटना को लिखित शिकायत के बाद भी पिछले छह वर्षों से उक्त सड़क पर जलजमाव की समस्या से वार्ड के मुहल्लों के लोग परेशान हैँं। इस बावत वार्ड के लोगों में कालीबाबू प्रसाद, अरविंद प्रसाद गुप्ता,राजकुमार,नारायण केसरी, संजय केसरी,मोहन चौधरी, दीपक सोनी, विन्देश्वरी प्रसाद साह,सीमा चौधरी का कहना है कि निगम का दर्जा मिले भले ही सात से नौ वर्ष हो गया। लेकिन सुविधा के नाम पर आज भी पंचायत की जीवन जीने की विवशता बनी हुई है। खासकर इस वार्ड के अनाथालय रोड में पिछले पांच से छह वर्षों से नाले का गंदा पानी बहने से लोगों को परेशानी होती है। अधिक दिनों से सड़क पर जलजमाव होने से सड़क जर्जर हो गयी है। जगह जगह गढ्ढे बन जाने से आवागमन के दौरान घटना दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।विक्रम केसरी, संतोष कुमार, निशा देवी, रुकमणी देवी, सुबोध दास, सचिन चौधरी, मोहन चौधरी, ललित साह अन्य का कहना है कि छह साल में अभी तक छह बार साफ करने की कोशिश की गयी। लेकिन स्थिति पुन: जस की तस बनी है। जिला से लेकर दिल्ली तक विभाग को पत्राचार करने के बाद तीन दिन पूर्व जेसीबी मशीनसे कलवर्ट को उखाड़कर यह कहकर फेंका गया था कि समाधान हो जायेगा। तीन दिन बीतने के बाद किसी कर्मी या जनप्रतिनिधियों द्वारा देखने तक नहंीं आये। जिसका नतीजा है कि पहले से भी अधिक भयावह स्थिति बन गयी है। बगल में बच्चा अस्पताल पहुचने वाले रोगी के परिजन गिर गिर घायल हो गये हैं तो समीप में शिवमंदिर में पूजा अर्चना करनेवाले श्रद्धालुओं का आना बंद हो गया है। तीन दिनों से घरों के गंदे पानी सड़क पर भर जाने से समस्याओं स जूझने की मजबूरी बनी हुई है।
कार्य प्रगति पर है, कार्य हो रहा है। सड़क के लिए योजना तैयार है। प्राक्कलन तैयार कर टेंडर की प्रक्रिया तैयार की जा रही है। साफ सफाई किया जायेगा। सड़क पर बह रहे नाले का गंदा पानी निकालने के लिए कल्वर्ट को तोड़ा गया है। शीघ्र ही साफ सफाई कर सड़क को आवागमन बनाया जायेगा।
- सूरज प्रकाश राय, उपमेयर, नगर निगम