Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsEmpowering Women through Literacy Over 40 000 Women to Take Basic Literacy Test in Katihar
7 दिसंबर को बुनियादी साक्षरता परीक्षा में 40 हजार महिलाएं शामिल

7 दिसंबर को बुनियादी साक्षरता परीक्षा में 40 हजार महिलाएं शामिल

संक्षेप:

7 दिसंबर को बुनियादी साक्षरता परीक्षा में 40 हजार महिलाएं शामिल 7 दिसंबर को बुनियादी साक्षरता परीक्षा में 40 हजार महिलाएं शामिल 7 दिसंबर को बुनियादी स

Dec 03, 2025 12:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share Share
Follow Us on

कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में 7 दिसंबर सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव की एक नई सुबह होने जा रही है। अक्षर आंचल योजना के तहत जिले की 40 हजार से अधिक नवसाक्षर महिलाएं बुनियादी साक्षरता परीक्षा में शामिल होंगी। जिन हाथों में अब तक कढ़ाई-बुनाई, खेत-खलिहान और घर-आंगन का काम दिखता था, वे अब कलम लेकर जीवन की नई कहानी लिखने जा रही हैं। जिला शिक्षा विभाग ने परीक्षा को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। जिले में कुल 386 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 15 से 45 वर्ष आयु वर्ग की महादलित, दलित, अतिपिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाएं अपनी साक्षरता का प्रमाण दर्ज कराएंगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

साक्षरता के डीपीओ रवि रंजन ने बताया कि यह परीक्षा सिर्फ अंक लाने के लिए नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, पहचान और सम्मान की यात्रा का उत्सव है। परीक्षा के दिन जिला मुख्यालय स्थित नियंत्रण कक्ष से मिनट-टू-मिनट मॉनिटरिंग होगी। माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता शाखा के सभी कर्मियों को उस दिन दफ्तर में मौजूद रहने का आदेश जारी किया गया है, ताकि किसी भी परिस्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। शिक्षा की जलाई गई है अलख गांव-गांव में अक्षर आंचल योजना ने शिक्षा की ऐसी अलख जगाई है कि महिलाएं रोजमर्रा की जिम्मेदारियों और चुनौतियों के बावजूद नियमित रूप से केंद्रों तक पहुंचती रहीं। किसी ने रात का खाना बनाकर क्लास पकड़ी, तो कोई खेत से लौटकर पढ़ने पहुंची। अब उनकी साल भर की मेहनत का इम्तहान है झ्र इम्तहान साक्षरता का, स्वाभिमान का और नए सपनों का। जिले में इस परीक्षा को लेकर उत्साह का माहौल है। शिक्षकों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक सबकी नजरें इस दिन पर टिकी हैं। यह परीक्षा सिर्फ कागज़ पर लिखे शब्दों की नहीं, बल्कि उन महिलाओं के सपनों की है जो अब भविष्य को खुद पढ़ना और समझना चाहती हैं। प्रखंडवार परीक्षा केंद्र कुल 386 केंद्र डीपीओ ने बताया कि कटिहार-41, कोढ़ा-45, फलका-23, समेली-16, कुर्सेला-10, बरारी-37, मनसाही-13, मनिहारी-15, प्राणपुर-18, अमदाबाद-19, हसनगंज-13, डंडखोरा-8, कदवा-37, आजमनगर-39, बलरामपुर-29, बारसोई-23 केन्द्र बनाया गया है।