Election Chaos in Barsoi Schools Selection of Education Committee Secretary Disrupted विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव का चुनाव हंगामा का भेंट चढ़ा, Katihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsElection Chaos in Barsoi Schools Selection of Education Committee Secretary Disrupted

विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव का चुनाव हंगामा का भेंट चढ़ा

शिक्षा समिति के सचिव को लेकर पांचवें दिन भी हुआ हंगामा शिक्षा समिति के सचिव को लेकर पांचवें दिन भी हुआ हंगामा शिक्षा समिति के सचिव को लेकर पांचवें दिन

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहारThu, 4 Sep 2025 03:53 AM
share Share
Follow Us on
विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव का चुनाव हंगामा का भेंट चढ़ा

बारसोई, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में शिक्षा समिति के सचिव के चयन को लेकर पांचवें दिन हंगामा मचा रहा। जिसके कारण चुनाव नहीं कराया जा सका। प्रखंड के कमरोल पंचायत के प्राथमिक विद्यालय कसवाटोली एवं चापाखोर पंचायत के मध्य विद्यालय छगडा में सचिव पद के चयन को लेकर बुधवार को चुनाव होना था। हंगामा होने के कारण छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन पूरी तरह से बाधित रहा। चुनाव अगले आदेश तक स्थगित हो गई। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दूरभाष पर दी। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मुमताज अहमद ने कहा कि पांचवें दिन भी नए शिक्षा समिति के गठन को लेकर हंगामा मचा रहा।

जिसकी जानकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक द्वारा दी गई है। शांतिपूर्वक का वातावरण में संपन्न हो इसके लिए दंडाधिकारी व पदाधिकारी एवं पुलिस पलिस बल की मांग की गई है। जल्द ही तारीख निर्धारित कर ली जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।