Katihar News: कुरसेला : विषैले सांप के डंसने से वृद्ध गंभीर, रेफर
हिन्दुस्तान, कटिहार
Katihar News: कुरसेला : विषैले सांप के डंसने से वृद्ध गंभीर, रेफर कुरसेला : विषैले सांप के डंसने से वृद्ध गंभीर, रेफर कुरसेला : विषैले सांप के डंसने से वृद्ध गंभीर,

Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मलिनियां निवासी 60 वर्षीय वकील मंडल को रविवार की दोपहर देवीपुर-कमलाकान्ही बहियार में विषैले सांप ने डंस लिया। सांप के डंसने के बाद उनकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों के अनुसार वकील मंडल देवीपुर-कमलाकान्ही बहियार में घास काट रहे थे। इसी दौरान घास में छिपे विषैले सांप ने उन्हें डंस लिया। घटना के बाद खेत में काम कर रहे अन्य लोगों ने तत्काल उन्हें उठाकर सीएचसी कुरसेला पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत नाजुक होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उन्हें हॉयर सेंटर ले गए हैं।
परिजनों के मुताबिक वृद्ध की हालत फिलहाल बेहद नाजुक बनी थी।


