कुरसेला में पेड़ की टहनी के नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत
कुरसेला। कटिहार के कुरसेला थाना क्षेत्र के बलथी महेशपुर चौक पर गुरुवार की संध्या...
हिन्दुस्तान टीम,कटिहारFri, 20 May 2022 12:32 AM
ऐप पर पढ़ें
कुरसेला। कटिहार के कुरसेला थाना क्षेत्र के बलथी महेशपुर चौक पर गुरुवार की संध्या आई तेज आंधी बारिश के कारण पेड़ की डाल टूटने और उसकी चपेट में आने से 60 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार कुरसेला थाना के बलथी महेशपुर गाँव की रहने वाली राधा देवी गाय चराकर अपने घर वापस आ रही थी। वापस लौटने के क्रम में तेज हवा तथा आंधी वर्षा की चपेट में आ गई और बलथी महेशपुर चौक से गुजरने के क्रम में विशालकाय पेड़ के डाल के नीचे दब गई। तेज आंधी हवा बरसात के कारण लगभग आधे घंटे तक उक्त स्थल पर डाल के नीचे दबी रही।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।