केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया शैक्षिक परिभ्रमण
केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया शैक्षिक परिभ्रमण केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया शैक्षिक परिभ्रमणकेंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थि

कटिहार निज संवाददाता पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के कक्षा 11 वीं एवं 12वीं के 65 विद्यार्थियों को शैक्षणिक परिभ्रमण कार्यक्रम अंतर्गत पश्चिम बंगाल के अदीना, मालदा ले जाया गया। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा में पढ़ाये जाने वाले विषयों को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ना तथा उन्हें इतिहास, संस्कृति और विरासत से रूबरू कराना है। शैक्षिक भ्रमण दल को विद्यालय के प्राचार्य असद अली खान ने हरी झंडी दिखाकर विद्यालय परिसर से रवाना किया। उन्होंने विद्यार्थियों को यात्रा के दौरान अनुशासन, सुरक्षा और आपसी सहयोग बनाए रखने की सलाह दी। कहा कि ऐसे भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।
दल का नेतृत्व विद्यालय के उप प्राचार्य निशांत कुमार सिंह ने किया। शिक्षक दल में शम्स तबरेज, अमित कुमार, सौम्या स्वर्णकार,तनुश्री पाल, सुश्री शेफाली मिश्रा एवं विकास कुमार शामिल थे। उन्होंने पूरे भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। विद्यार्थियों ने अदीना मस्जिद सहित आसपास के ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन किया। उनके ऐतिहासिक महत्व, स्थापत्य कला तथा सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारी प्राप्त की। शिक्षकों ने स्थल पर ही संबंधित विषयों की व्यवहारिक व्याख्या की। इससे विद्यार्थियों का सीखने का अनुभव अधिक रोचक और प्रभावशाली बन सका। विद्यार्थियों ने इस शैक्षिक भ्रमण को ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और यादगार बताया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




