कटिहार में एफएलएन अभियान तेज, हर प्रखंड में नोडल शिक्षक तैनात
कटिहार में एफएलएन अभियान तेज, हर प्रखंड में नोडल शिक्षक तैनात कटिहार में एफएलएन अभियान तेज, हर प्रखंड में नोडल शिक्षक तैनातकटिहार में एफएलएन अभियान

कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता को सुदृढ़ करने के लिए शिक्षा विभाग ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू होने वाले इस अभियान के सफल संचालन के लिए जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक नोडल शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है।जिला स्तर पर राकेश कुमार (कोढ़ा), नवनीत कुमार (कटिहार), रजनी जायसवाल (कटिहार), प्रेम परदेशी (मनसाही), रंजना (कटिहार) और रीता कुमार (कोढ़ा) को नोडल शिक्षक बनाया गया है।वहीं प्रखंड स्तर पर भी सभी प्रखंडों में जिम्मेदारी तय कर दी गई है। अमदाबाद में गोपाल सिंह, आजमनगर में जैन कुमार मंडल, बलरामपुर में अशोक कुमार दास, बरारी में विशम्भर मिश्रा, बारसोई में मो. शाहनवाज, डंडखोरा में संगीता कुमारी, फलका में मिथिलेश कुमार, हसनगंज में रानी सिंह, कदवा में सच्चिदानंद सिंह, कटिहार प्रखंड में राजीव कुमार पासवान, कोढ़ा में राकेश मंडल, कुर्सेला में शिवशंकर झा, मनिहारी में राजीव कुमार, मनसाही में राकेश कुमार सिंह, प्राणपुर में सूर्यनारायण शर्मा और समेली में संतोष कुमार को नोडल शिक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।शिक्षा
विभाग के अनुसार, कक्षा 4, 5 और 6 के कई बच्चे अभी तक अपेक्षित बुनियादी सीखने के स्तर तक नहीं पहुंच पाए हैं, जिससे उन्हें आगे की पढ़ाई में कठिनाई होती है। इसी समस्या को दूर करने के लिए यह राज्यव्यापी अभियान चलाया जा रहा है।कार्यक्रम को चार चरणों में लागू किया जाएगा। पहले चरण (अप्रैल-मई) में शैक्षणिक तैयारी, दूसरे चरण (जून) में समुदाय आधारित शिक्षण, तीसरे चरण (जुलाई-सितंबर) में TaRL आधारित शिक्षण और चौथे चरण (अक्टूबर-मार्च) में समीक्षा एवं समेकन किया जाएगा।इस अभियान को विद्यालयों की नियमित पढ़ाई के साथ जोड़ा जाएगा, ताकि बच्चों के सीखने में निरंतर सुधार हो सके और उनकी शैक्षणिक नींव मजबूत बने।वर्जनहर प्रखंड में नोडल शिक्षक की तैनाती से इस अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। हमारा प्रयास है कि सभी बच्चे बुनियादी भाषा और गणित में दक्ष बनें, ताकि आगे की पढ़ाई उनके लिए आसान हो सके।पंकज कुमार, डीपीओ, समग्र शिक्षा, कटिहार
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


