जर्जर महानंदा तटबंध सड़क से आवागमन में बराबर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती

Apr 08, 2026 01:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share

जर्जर महानंदा तटबंध सड़क से आवागमन में बराबर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती जर्जर महानंदा तटबंध सड़क से आवागमन में बराबर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती जर

जर्जर महानंदा तटबंध सड़क से आवागमन में बराबर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती

प्राणपुर,संवाद सूत्र दुर्गापुर से लाभा तक महानंदा तटबंध में बनी सड़क काफी जर्जर ही नहीं आवागमन विहीन बना हुआ है। जर्जर सड़क से लोगो को आवागमन करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ज्ञात हो कि सोमवार की रात्रि को बंगाल के लौवापारा के मो समीर नामक युवक प्राणपुर से वापस अपने रिश्तेदार के घर लौट रहा था। अमडोल व मकरचल्लाह गांव के बीच महानंदा तटबंध काफी जर्जर रहने के कारण वह अपनी बाइक लेकर बांध से नीचे गिर गया। जिसमें उक्त युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से उसे बांध के नीचे से उठाया गया।

विदित हो कि बरसात व बाढ़ के समय जर्जर सड़क से ग्रामीणों को आवागमन करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।आधा दर्जन गांवों के लोगो का प्रखण्ड व जिला मुख्यालय जाने का मुख्य सड़क होने के कारण दिन भर हजारों लोगों का आवागमन होते रहता है।2010 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा उक्त तटबंध का सौन्दर्यीकरण कार्य को लेकर सड़क का शिलान्यास किया गया था।जो कि दो से ढाई वर्ष में सड़क बन कर तैयार भी हो गया था।सोलह वर्ष बीत जाने के बावजूद उक्त तटबंध सड़क का एक बार भी मरम्मति का कार्य नही किया गया है। मरम्मति के नाम पर सिर्फ बाढ़ के समय तटबंध में हुए रेन कट की मरम्मति की जाती है। अधिकारी को सिर्फ बाढ़ के समय ही उक्त तटबंध की याद आती है। बाकी के महीनों में सभी के सभी लोग चैन से गहरी नींद सोते हैं। बुद्धिजीवी वर्ग के अलावा, मुखिया संघ अध्यक्ष शिव नारायण यादव, तनवीर अहमद ,जुलुम सिंह ,प्रमोद कुमार सिंह ,अब्दुल हन्नान,प्रमोद मेहता सहित कई लोगो ने बताया कि महानंदा तटबंध काफी जर्जर हो चुकी है। जिस कारण लोगो को आवागमन करने में काफी परेशानी ही नहीं बराबर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।