Katihar News: 35 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Katihar News: 35 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार 35 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार35 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार35 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर ग

Katihar News: 35 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार हसनगंज, संवाद सूत्रहसनगंज पुलिस ने शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर विशेष अभियान चलाया। कालसर, राजा सड़क एवं नवादा मोड़ में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 35 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। वहीं शराब पीकर हंगामा व शोर-शराबा करने के आरोप में छह नशेड़ियों को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष निक्की ने बताया कि सूचना के आधार पर नयाहाट कालसर निवासी रमेश कुमार उरांव के घर छापेमारी की गई। इस दौरान घर के पीछे झाड़ी में छिपाकर रखी गई कुल 35 लीटर देसी शराब बरामद की गई।
पुलिस ने शराब जब्त करते हुए मौके से रमेश कुमार उरांव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को उत्पाद अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस टीम ने राजा सड़क एवं नवादा मोड़ पर शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।


