संतुलित आहार से कुपोषण को भगाएं
नेहरु युवा केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय पोषण माह अभियान मलहरिया आंगनबाड़ी केन्द्रों पर चलाया गया। जिसका नेतृत्व प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका प्रीती कुमारी ने किया। अध्यक्षता...
नेहरु युवा केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय पोषण माह अभियान मलहरिया आंगनबाड़ी केन्द्रों पर चलाया गया। जिसका नेतृत्व प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका प्रीती कुमारी ने किया। अध्यक्षता महिला जन जागरण सेवा समिति की अध्यक्ष रुबी कुमारी ने की।
यूथ पावर अध्यक्ष हरि प्रसाद मंडल ने महिलाओं को जागरूक करते हुए संतुलित आहार लेने व उनके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि महिलाओं को सर्वाधिक कुपोषण एवं रक्त की कमी होने से अनिमिया जैसे रोगों का शिकार होना पड़ता है। जिससे जच्चा बच्चा दोनों पर खतरा होता है। इस मौके पर कोढ़ा के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका साक्षी कुमारी, मोनी कुमारी, सोनी कुमारी के अलावा मीना कुमारी, ललिता कुमारी, पुष्पा देवी, पुतुल देवी, अनमोल कुमारी, रानी देवी, किरण देवी, मीना देवी, अनीता देवी, आरती देवी, रुचि कुमारी, स्वाति, सुलेखा देवी, पायल कुमारी आदि सदस्यों ने हिस्सा लिया।