एक पखवाड़ा पूर्व सड़क की खुदाई कर यूं ही छोड़ा, दुर्घटना की आशंका
एक पखवाड़ा पूर्व सड़क की खुदाई कर यूं ही छोड़ा, दुर्घटना की आशंकाएक पखवाड़ा पूर्व सड़क की खुदाई कर यूं ही छोड़ा, दुर्घटना की आशंकाएक पखवाड़ा पूर्व सड़

कटिहार, निज प्रतिनिधि शहर के तीनगछिया बाजार समिति के समीप मेन रोड से मुसहरी टोला जाने वाली सड़क पर ड्रेनेज से सेक्शन नाला को मिलाने के लिए बड़ा गड्ढा किया गया। एक पखवाड़ा बाद भी न तो नाला को पूरी तरह ड्रेनेज से मिलाया जा सका और न ही बनाए गए गड्ढे को भरा जा सका है। सड़क पर बने गड्ढे के चारों ओर सुरक्षा को लेकर कोइ्र उपाय नहीं किया गया है। इस कारण लोगों को आवागमन में परेशानी के साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय निवासी डब्लू, रीतेश दूबे आदि ने कहा कि एक पखवाड़ा पूर्व ही मेन रोड से मुसहरी टोला तक जाने वाली सड़क पर नाला को ड्रेनेज से मिलाने के लिए गड्ढा किया गया।
अब तक नाले को ड्रेनेज से नहीं मिलाया जा सका है। सड़क पर ही गड्ढा होने के कारण मुसहरी टोला आने-जाने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार तो बाइक सवार सड़क पर बने गड्ढे के कारण दुर्घटना के शिकार भी हो चुके हैं। बताते चलें कि बुडको द्वारा निगम क्षेत्र में ड्रेनेज का निर्माण किया जा रहा है। ड्रेनेज निर्माण का काम धीमी गति से चल रहा है। इस कारण शहर में जाम की समस्या भी बन रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


