इंदिरा गांधी केंद्रीय पुस्तकालय में गूंज कमल समर कैंप का संकल्प
इंदिरा गांधी केंद्रीय पुस्तकालय में गूंज कमल समर कैंप का संकल्प इंदिरा गांधी केंद्रीय पुस्तकालय में गूंज कमल समर कैंप का संकल्प इंदिरा गांधी केंद्रीय

कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि शहर के इन्दिरा गांधी केंद्रीय पुस्तकालय, मनिहारी मोड़ मिरचाईबाड़ी में शुक्रवार को कमल का समर कैम्प’ को सफल बनाने के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में जिलेभर से पहुंचे रिसोर्स पर्सन, आईसीटी कोऑर्डिनेटर, साक्षरता के केआरपी तथा शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। समग्र शिक्षा अभियान के तहत आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान) पंकज कुमार ने की। उन्होंने कहा कि कक्षा पांच एवं छह के वैसे बच्चों को चिन्हित किया जाएगा जो भाषा पढ़ने-समझने और बुनियादी गणितीय सवाल हल करने में कमजोर हैं। ऐसे बच्चों को दक्ष बनाने के लिए एक जून से 30 जून तक गांव और टोला स्तर पर विशेष समर कैम्प चलाया जाएगा。
खेल, कहानी और गतिविधियों से मजबूत होगी बुनियाद
प्रशिक्षण सत्र में गुणवत्ता शिक्षा के संभाग प्रभारी सह सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी समरविजय सिंह ने समर कैम्प संचालन की रूपरेखा, बच्चों के चिन्हीकरण, डेटा संधारण और गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति पर विस्तार से जानकारी दी । बच्चों को खेल, कहानी, पठन गतिविधि और रोचक गणितीय अभ्यासों के जरिए सीखने के लिए प्रेरित करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यशाला में प्रथम एजुकेशन फाऊंडेशन पिरामल एजुकेशन फाऊंडेशन तथा शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों ने भी प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षकों ने बताया कि बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ाने के लिए स्थानीय स्तर पर सरल और व्यवहारिक गतिविधियों का सहारा लिया जाएगा।
पंचायत भवनों और स्कूल परिसरों में लगेंगे समर कैम्प
डीपीओ पंकज कुमार ने कहा कि यह अभियान पूरी तरह समुदाय आधारित होगा। पंचायत भवन, विद्यालय परिसर और सामुदायिक भवनों में प्रतिदिन एक से डेढ़ घंटे का शिक्षण सत्र आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समुदाय, स्वयंसेवकों और शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से अधिक से अधिक कमजोर बच्चों तक पहुंच बनाई जाएगी। जिला शिक्षा विभाग ने सभी प्रखंड संसाधन केन्द्रों को अनुभवी शिक्षकों को रिसोर्स पर्सन के रूप में नामित करने का निर्देश दिया है। साथ ही शिक्षा सेवक, तालीमी मरकज कर्मी और कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर समन्वयकों को भी अभियान से जोड़ा गया है। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों में अभियान को लेकर उत्साह दिखा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


