सहयोग शिविर की तैयारियों का जायजा लेने भंगहा पहुंचे डीएम
सहयोग शिविर की तैयारियों का जायजा लेने भंगहा पहुंचे डीएम सहयोग शिविर की तैयारियों का जायजा लेने भंगहा पहुंचे डीएमसहयोग शिविर की तैयारियों का जायजा लेन

फलका, एक संवाददाता सोमवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने प्रखंड के भंगहा पंचायत स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय भंगहा में आयोजित होने वाले सरकार के सहयोग शिविर स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मंगलवार को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान जिला पदाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त अमित कुमार,वरीय उप समाहर्ता अभिषेक रंजन,अनुमंडल पदाधिकारी प्रद्युमन सिंह यादव सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे। डीएम ने शिविर स्थल पर सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था और आने वाले लोगों की सुविधाओं से जुड़े सभी इंतजामों को समय से पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने बताया कि सरकार के निर्देश पर सहयोग शिविर का हर माह के पहले और तीसरे मंगलवार को जिले के सभी 16 प्रखंड के पंचायतों में आयोजित किया जाएगा।
मंगलवार को पहला सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर की तैयारी एवं प्राप्त हुए आवेदन के निष्पादन की स्थिति समीक्षा की गई। शिविर का मुख्य उद्देश्य है कि जितने भी आवेदन प्राप्त हुए थे उनका निष्पादन हो गया है तो इसकी जानकारी शिविर में आने वाले लाभार्थियों को दी जाएगी। नए आवेदन लेकर शिविर में आते हैं तो उनकी भी समस्या का जल्द से जल्द निष्पादन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि सहयोग शिविर का जिले के प्रभारी मंत्री डॉक्टर प्रमोद कुमार भी जायजा लेंगे। उन्होंने बताया कि सभी 16 प्रखंड के 16 पंचायतों में लगने वाले सहयोग शिविर की लगभग तैयारी पूर्ण हो चुकी है। सहयोग शिविर में आवेदन के निष्पादन को लेकर सभी बीडीओ, सीओ सहित सभी संबंधित पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया गया है। इस अवसर पर बीडीओ सन्नी सौरभ, सीओ सौमी पोद्दार,मनरेगा पीओ ऋषि प्रकाश,जीविका बीपीएम प्रीति कुमारी,प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


