डीबीटी पोर्टल पर निबंधित शत प्रतिशत किसानों से करें धान की खरीद
डीबीटी पोर्टल पर निबंधित शत प्रतिशत किसानों से करें धान की खरीद डीबीटी पोर्टल पर निबंधित शत प्रतिशत किसानों से करें धान की खरीदडीबीटी पोर्टल पर निबंधि

कटिहार, निज प्रतिनिधि जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कृषि विभाग के डीबीटी पोर्टल पर निबंधित शत प्रतिशत किसानों से धान की खरीद सुनिश्चत करने का निर्देश दिया है। उन्होंने इससे संबंधित जारी आदेश में कहा है कि कई प्रखंडों में धान खरीद की रफ्त्तार संतोषजनक नहीं है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देश के आलोक में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान खरीद को लेकर अधिकृत पैक्स व व्यापार मंडल में प्रारंभिक भंडारण व अवशेष भंडारण की जांच कर रिपोर्ट भी तलब की है। इसके लिए विभिन्न पंचायतों के लिए जांच पदाधिकारी व नोडल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति भी की है। डीएम ने कहा है कि जांच पदाधिकारी पंचायतों में कम से कम 10 किसानों से धान खरीद को लेकर फीडबैक लेकर रविवार शाम तक हर हाल में अपनी रिपोर्ट समर्पित करें।
धान खरीद में किसानों को आ रही परेशानी को दूर करने का भी सख्त निर्देश दिया गया है। उन्होंने जारी अपने पत्र में कहा है कि धान खरीद में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान की खरीद 28 फरवरी तक किया जाना है। इसके लिए 152 पैक्स व आठ व्यापार मंडल को खरीद के लिए अधिकृत किया गया है। पैक्स् व व्यापार मंडल द्वारा धान खरीद के बाद किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य का भुगतान करने की गति में भी तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


