Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsDistrict Administration Bans Classes for Young Students Due to Severe Cold
भीषण ठंड के कारण कटिहार में कक्षा पांच तक की पढ़ाई पर रोक

भीषण ठंड के कारण कटिहार में कक्षा पांच तक की पढ़ाई पर रोक

संक्षेप:

भीषण ठंड के कारण कटिहार में कक्षा पांच तक की पढ़ाई पर रोक भीषण ठंड के कारण कटिहार में कक्षा पांच तक की पढ़ाई पर रोकभीषण ठंड के कारण कटिहार में कक्षा पां

Jan 04, 2026 12:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share Share
Follow Us on

कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में लगातार पड़ रही अत्यधिक ठंड और कम तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए बड़ा फैसला लिया है। जिला दण्डाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के आदेश पर कटिहार जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कक्षा पांच तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 6 जनवरी 2026 तक पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह आदेश 4 जनवरी से प्रभावी हो गया है। जिला प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि कक्षा पांच से ऊपर की कक्षाएं अब पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3:30 बजे के बीच ही संचालित की जा सकेंगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं, आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों को गर्म भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक खुले रहेंगे। आदेश में यह भी कहा गया है कि विद्यालय प्रबंधन को अपने शैक्षणिक कार्यक्रमों को नए समय-सारिणी के अनुसार पुनर्निर्धारित करना होगा। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चन्द्र चौधरी ने बताया कि लगातार गिरते तापमान और शीतलहर को देखते हुए छोटे बच्चों के बीमार पड़ने का खतरा बढ़ गया है। जिला दण्डाधिकारी के आदेश का सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा। सभी विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे आदेश के अनुसार ही शैक्षणिक गतिविधियां संचालित करें और बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता न करें। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह प्रतिबंध केवल शैक्षणिक गतिविधियों पर लागू होगा। विद्यालयों के प्रशासनिक कार्य पूर्व की तरह जारी रहेंगे। साथ ही प्री-बोर्ड और बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए संचालित विशेष कक्षाएं एवं परीक्षाएं इस आदेश से मुक्त रहेंगी।