Katihar News: एनएच 31 से एसएच 77को नरैहिया के समीप जोड़ने वाली सड़क बदहाल

हिन्दुस्तान, कटिहार
Follow us on Google News
share

Katihar News: एनएच 31 से एसएच 77को नरैहिया के समीप जोड़ने वाली सड़क बदहाल एनएच 31 से एसएच 77को नरैहिया के समीप जोड़ने वाली सड़क बदहालएनएच 31 से एसएच 77को नरैहिया के

Katihar News: एनएच 31 से एसएच 77को नरैहिया के समीप जोड़ने वाली सड़क बदहाल

Katihar News: समेली,एक संवाददाता प्रखंड अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित खैरा मोड़ से खैरा पंचायत के पानी टंकी चौक तक जाने वाली मुख्य सड़क की स्थिति इन दिनों काफी जर्जर और बदहाल हो गई है। करीब दो किलोमीटर लंबी इस सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क की महत्वपूर्णता

यह सड़क क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जिसके माध्यम से खैरा पंचायत के ग्रामीणों समेत प्रतिदिन हजारों राहगीरों का आवागमन होता है। साथ ही यह मार्ग एनएच 31 को एसएच 77 नरैहिया से जोड़ता है। जिसके कारण इसकी उपयोगिता और भी बढ़ जाती है। बावजूद इसके सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब बनी हुई है।

दुर्घटना का खतरा

सड़क पूरी तरह उबड़-खाबड़ हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी हुई परत के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों के चालकों को काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। कई स्थानों पर दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। बरसात के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे राहगीरों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

निर्माण और रखरखाव

विदित हो कि करीब 2 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण जनवरी 2020 में लगभग 58 लाख 56 हजार 794 रुपये की लागत से कराया गया था। निर्माण कार्य के साथ ही पांच वर्षों की अनुरक्षण अवधि भी निर्धारित की गई थी, जिस पर लगभग 3 लाख 28 हजार रुपये खर्च किए जाने थे। हालांकि निर्माण के कुछ समय बाद ही सड़क की स्थिति खराब होने लगी और समय रहते मरम्मत नहीं होने के कारण अब सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। वहीं इन्हीं रास्ते में एक पीसीसी पुल भी निर्मित है,जो कि वह भी बिल्कुल क्षतिग्रस्त हो चुका है।

सामान्य प्रश्न

खैरा पंचायत की सड़क कब बनी थी?
यह सड़क जनवरी 2020 में लगभग 58 लाख 56 हजार 794 रुपये की लागत से बनाई गई थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsKatihar News: एनएच 31 से एसएच 77को नरैहिया के समीप जोड़ने वाली सड़क बदहाल