72.398 लीटर शराब किया गया विनष्टीकरण
72.398 लीटर शराब किया गया विनष्टीकरण 72.398 लीटर शराब किया गया विनष्टीकरण72.398 लीटर शराब किया गया विनष्टीकरण72.398 लीटर शराब किया गया विनष्टीकरण72.39

आजमनगर, एक संवाददाता। थाना प्रांगण में जिला पदाधिकारी कटिहार के आदेश पर 72.398 लीटर विदेशी तथा 192 लीटर देसी शराब का मंगलवार के दिन विनष्टीकरण किया गया। इस मौके पर दंडाधिकारी के रूप में अंचल अधिकारी मोहम्मद रिजवान आलम तथा पुलिस अधिकारी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि जिला पदाधिकारी कटिहार तथा न्यायालय कटिहार के आदेश पर विभिन्न कांडों से जप्त 72.398 लीटर विदेशी तथा 192 लीटर देसी शराब मंगलवार के दिन थाना प्रांगण में विनष्ट किया गया। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि जिला पदाधिकारी कटिहार तथा न्यायालय कटिहार के निर्देश पर दंडाधिकारी आंचल अधिकारी मोहम्मद रिजवान आलम की उपस्थिति में उपरोक्त देसी तथा विदेशी शराब विनशट कर दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




