भदैया टोला जाने वाली सड़क व पुल जर्जर, आवागमन में परेशानी
भदैया टोला जाने वाली सड़क व पुल जर्जर, आवागमन में परेशानी भदैया टोला जाने वाली सड़क व पुल जर्जर, आवागमन में परेशानीभदैया टोला जाने वाली सड़क व पुल जर्

समेली,एक संवाददाता समेली प्रखंड के मुरादपुर पंचायत अंतर्गत डुमरिया चौक से भदैया टोला जाने वाली सड़क और पुल की स्थिति जर्जर हो चुकी है। सड़क उबड़-खाबड़ और गड्ढों में तब्दील हो गया है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालत ऐसी है कि इस मार्ग पर हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। जबकि सड़क और पुल निर्माण हेतु 10 माह पूर्व शिलान्यास किए जाने के बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं हुआ।भदैया टोला कोसी नदी के किनारे स्थित जिले की सीमा का अंतिम गांव है। ग्रामीणों की मांग के बाद सड़क और पुल का निर्माण तो हुआ लेकिन अब इनके रखरखाव में भारी लापरवाही बरती जा रही है।
करीब 17.75 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर दो पुल भी बने हैं, जो आज बदहाल स्थिति में हैं। यह मार्ग न केवल भदैया टोला बल्कि पूर्णिया जिले के 10 से 15 गांवों को भी जोड़ता है। इसी रास्ते से लोग बघवा, टीकापट्टी, डुमरी बाजार, सपाहा, नंदगोला और बैरिया जैसे गांवों तक आवागमन करते हैं। ऐसे में सड़क की खराब हालत का असर बड़े इलाके की आवाजाही पर पड़ रहा है। इस मार्ग पर दो उच्च स्तरीय आरसीसी पुल के निर्माण के लिए वर्ष 2025 में बरारी विधायक विजय सिंह द्वारा शिलान्यास किया गया था। शिलान्यास बोर्ड के अनुसार 718.33 लाख की लागत से 96.84 मीटर और 461.75 लाख की लागत से 58.12 मीटर लंबाई के पुल एप्रोच पथ सहित बनाए जाने हैं। कार्य प्रारंभ की तिथि 12 जून 2025 अंकित है, लेकिन शिलान्यास के करीब 10 महीने बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक की लापरवाही के कारण काम शुरू नहीं हो रहा है। जबकि मौजूदा सड़क और पुल दिन-प्रतिदिन और जर्जर होते जा रहे हैं। आने वाले बरसात में इस मार्ग के फिर से बाधित होने की आशंका जताई जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


