कुशहा से बलतर जाने वाली सड़क जर्जर, आवागमन में परेशानी

हिन्दुस्तान, कटिहार
Follow us on Google News
share

कुशहा से बलतर जाने वाली सड़क जर्जर, आवागमन में परेशानी कुशहा से बलतर जाने वाली सड़क जर्जर, आवागमन में परेशानीकुशहा से बलतर जाने वाली सड़क जर्जर, आवागम

कुशहा से बलतर जाने वाली सड़क जर्जर, आवागमन में परेशानी

आजमनगर एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के कुशहा गांव से बलतर को जाने वाली मुख्य सड़क की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। लगभग एक किलोमीटर लंबी यह सड़क पूरी तरह जर्जर होकर बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे प्रतिदिन हजारों ग्रामीणों का सफर मुश्किल नहीं,बल्कि जोखिम भरा बन चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है,लेकिन न तो जनप्रतिनिधियों और न ही विभागीय अधिकारियों ने इसकी सुध लेने की कोशिश की है।स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क से रोजमर्रा के कामों के लिए सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है।

बरसात के दिनों में यह सड़क कीचड़ और पानी से भर जाता है। सड़क जर्जर होने के कारण बाइक सवार कई बार दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं। स्थानीय निवासी दिलीप यादव, प्रदीप यादव, दरोगी विश्वास, प्रदीप विश्वास आदि ने बताया कि कई बार सांसद, विधायक सहित वरीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराए जाने के बाद भी इस दिशा में कोई पहल नहीं की गई है। लोगों ने जिलाधिकारी से सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।