काढ़ागोला गंगा घाट पर शव दाहगृह बनवाने की मांग तेज

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
Follow us on Google News
share

काढ़ागोला गंगा घाट पर शव दाहगृह बनवाने की मांग तेज काढ़ागोला गंगा घाट पर शव दाहगृह बनवाने की मांग तेजकाढ़ागोला गंगा घाट पर शव दाहगृह बनवाने की मांग ते

काढ़ागोला गंगा घाट पर शव दाहगृह बनवाने की मांग तेज

सेमापुर। संवाद सूत्र बरारी प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध काढ़ागोला गंगा घाट पर शव दाहगृह (श्मशान घाट) निर्माण की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। स्थानीय ग्रामीण नवीन चौधरी, मनोज शाह, अमन कुमार सिंह, मनीष कुमार, समीर चौधरी, रंजीत मंडल कहना है कि यह घाट न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि ऐतिहासिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण रहा है, बावजूद इसके यहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि काढ़ागोला घाट वर्षों से आसपास के कई गांवों के लोगों के लिए अंतिम संस्कार का मुख्य स्थान रहा है। लेकिन यहां शव दाह के लिए न तो पक्का मंच है और न ही छाया, पानी, लकड़ी रखने या बैठने की समुचित व्यवस्था है।खासकर

बारिश और बाढ़ के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जब गंगा का जलस्तर बढ़ने से पूरा इलाका जलमग्न हो जाता है और अंतिम संस्कार करना बेहद कठिन हो जाता है। इतिहास की बात करें तो काढ़ागोला घाट का नाम क्षेत्र में लंबे समय से प्रचलित रहा है। पुराने समय में यह घाट व्यापार और आवाजाही का भी महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता था। गंगा के किनारे बसे इस इलाके से नाव के जरिए लोगों और सामान का परिवहन होता था। स्थानीय बुजुर्ग बताते हैं कि पहले यहां पर घाट की व्यवस्था बेहतर थी और लोगों की आवाजाही भी ज्यादा रहती थी, लेकिन समय के साथ सुविधाओं का विकास नहीं हो पाया। लोगों ने जिला पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि इस ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले घाट पर जल्द से जल्द शव दाहगृह, शेड, पानी और प्रकाश जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि लोगों को अंतिम संस्कार के दौरान सम्मानजनक वातावरण मिल सके।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।