ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहारसोनैली-झौआ रेलखंड पर मिला कटा हुआ शव

सोनैली-झौआ रेलखंड पर मिला कटा हुआ शव

थाना क्षेत्र में शुक्रवार को परभैली गांव के युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। उसकी पहचान कर ली गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सोनैली-झौआ रेलखंड पर कटा हुआ एक शव बारसोई पुलिस को मिला था। जिसका...

सोनैली-झौआ रेलखंड पर मिला कटा हुआ शव
हिन्दुस्तान टीम,कटिहारSat, 08 Sep 2018 12:41 AM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र में शुक्रवार को परभैली गांव के युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। उसकी पहचान कर ली गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सोनैली-झौआ रेलखंड पर कटा हुआ एक शव बारसोई पुलिस को मिला था। जिसका पोस्टमार्टम बारसोई रेल पुलिस ने कराया था। शव की पहचान बाबू शर्मा के रूप में कर ली गयी है। जानकारी के अनुसार बाबू शर्मा (23) कुम्हड़ी अवस्थित रीगा तटबंध के किनारे रहकर अपने परिवार का जीवन भरण पोषण करते थे। उन्हें दो पुत्र एक पुत्री हेै। मृतक युवा पांच सितम्बर को नौ बजे काम करने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वह घर नहीं लौटा। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें