Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsCyclonic Storm Warning Rain and High Winds Expected in Katihar Bihar
कटिहार में बारिश और तेज हवा की चेतावनी

कटिहार में बारिश और तेज हवा की चेतावनी

संक्षेप: कटिहार में बारिश और तेज हवा की चेतावनी कटिहार में बारिश और तेज हवा की चेतावनीकटिहार में बारिश और तेज हवा की चेतावनीकटिहार में बारिश और तेज हवा की चेता

Wed, 29 Oct 2025 05:37 AMNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share Share
Follow Us on

कटिहार, वरीय संवाददाता बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव क्षेत्र अगले दो दिनों में चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके प्रभाव से कटिहार सहित उत्तर-पूर्वी बिहार में 30 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है। साथ ही, कुछ स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा और वज्रपात की भी संभावना है। मौसम विभाग ने यह अलर्ट जारी किया है। कटिहार प्रशासन और कृषि विभाग ने मौसम की इस चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए किसानों से फसल सुरक्षा के उपाय अपनाने की अपील की है। इस समय खरीफ फसलों की कटाई जोरों पर है, ऐसे में अचानक बारिश से भारी नुकसान की आशंका है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे पकी हुई धान और मक्का की फसलों की शीघ्र कटाई कर सुरक्षित स्थान पर भंडारण करें। खुले में सुखाई जा रही फसलों को तिरपाल से ढक दें या गोदामों में रखें। साथ ही, सब्जी वाली फसलों की सिंचाई रोक देने, खेतों में पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने और आकाशीय बिजली के दौरान खुले में जाने से परहेज करने की हिदायत दी गई है। प्रशासन ने आपदा प्रबंधन टीमों और राजस्व कर्मियों को अलर्ट पर रखा है। जिला नियंत्रण कक्ष को मौसम की अद्यतन स्थिति पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लें और अनावश्यक जोखिम से बचें, ताकि फसल और जान-माल दोनों सुरक्षित रहें। वर्जन कटिहार जिले में आगामी 30 अक्टूबर से 1 नवम्बर के बीच वर्षा और तेज हवा की संभावना है। किसान भाई विशेष सतर्कता बरतें। पकी हुई फसलों की जल्द कटाई कर लें और उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखें। सब्जी फसलों की सिंचाई फिलहाल रोक दें। मौसम विभाग की जानकारी नियमित रूप से लेते रहें और आकाशीय बिजली के समय खुले स्थानों से दूर रहें। मिथिलेश कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी, कटिहार