आफिया ने गणित में बढ़ाया जिले का मान

Feb 27, 2026 01:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share Share
Follow Us on

कटिहार जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पहाड़पुर की छात्रा आफिया आरफी ने राज्य स्तरीय प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग प्रतियोगिता में गणित में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों ने गणित और विज्ञान के नवाचारपूर्ण मॉडल प्रस्तुत किए। मैथ पार्क मॉडल ने जिले को पहचान दिलाई है।

आफिया ने गणित में बढ़ाया जिले का मान

कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सीमांचल की धरती एक बार फिर शैक्षणिक उपलब्धि से गौरवान्वित हुई है। राज्य स्तरीय प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग प्रतियोगिता में गणित विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कटिहार जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पहाड़पुर (अमदाबाद) का चयन हुआ है। छात्रा आफिया आरफी ने अपने मैथ पार्क प्रोजेक्ट के जरिए जिले को राज्य स्तर पर न केवल पहचान दिलाई है। बल्कि राज्य में तीसरे स्थान पर रही। यह राज्य स्तरीय मेला गुरुवार को पटना में आयोजित हुआ, जिसमें कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने गणित और विज्ञान के नवाचारपूर्ण मॉडल प्रस्तुत किए। कटिहार से चयनित प्रतिभागियों को 25 फरवरी को डायट, टीकापट्टी से पटना के लिए रवाना किया गया।

जिलास्तर पर 20 को हुआ था आयोजन जिला स्तर पर 20 जनवरी 2026 को आयोजित पीबीएल मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर आफिया आरफी का चयन हुआ था। उनके मार्गदर्शन में शिक्षिका शिवानी गुप्ता ने मैथ पार्क की अवधारणा को व्यावहारिक रूप दिया, जिसमें खेल-खेल में गणितीय अवधारणाओं को समझाने की अनोखी प्रस्तुति दी गई। समग्र शिक्षा, कटिहार के सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी समर विजय सिंह ने बताया कि पीबीएल पद्धति से बच्चों में तार्किक सोच, रचनात्मकता और समस्या समाधान की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने कहा कि कटिहार के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें सही मंच और मार्गदर्शन देने की। मैथ पार्क मॉडल इस दिशा में एक सराहनीय पहल मैथ पार्क मॉडल इस दिशा में एक सराहनीय पहल है। गणित के साथ-साथ विज्ञान विषय में भी राज्य स्तर पर विभिन्न जिलों के विद्यालयों का चयन हुआ, जिससे यह प्रतियोगिता ज्ञान और नवाचार का महाकुंभ बन गई। कटिहार के लिए यह उपलब्धि केवल एक छात्रा की सफलता नहीं, बल्कि जिले की शैक्षणिक प्रतिबद्धता और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। सीमांचल के इस जिले ने साबित कर दिया कि संसाधन भले सीमित हों, लेकिन सपनों की उड़ान असीमित होती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।