कुरसेला में गैस सिलेंडर के लिए उमड़ी भीड़
कुरसेला में गैस सिलेंडर के लिए उमड़ी भीड़ कुरसेला में गैस सिलेंडर के लिए उमड़ी भीड़कुरसेला में गैस सिलेंडर के लिए उमड़ी भीड़कुरसेला में गैस सिलेंडर के

कुरसेला, निज प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका से कुरसेला में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। सोमवार को कुरसेला स्थित गैस एजेंसी पर बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर रिफिल कराने पहुंचे, जिससे एजेंसी परिसर में काफी भीड़ देखी गई। उपभोक्ताओं का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात और गैस आपूर्ति प्रभावित होने की खबरों के कारण लोग पहले से ही सिलेंडर भरवाने के लिए एजेंसी पहुंच रहे हैं। कई लोग भविष्य में संभावित कमी की आशंका को देखते हुए जल्द गैस लेने की कोशिश कर रहे हैं। इस संबंध में एजेंसी संचालक मुकेश कुमार ने बताया कि फिलहाल गैस की कोई किल्लत नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराया जा रहा है।
गैस की कीमत बढ़ने के बावजूद गैस लेने वालों की भीड़ बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर में 60 रुपये और कॉमर्शियल सिलेंडर में 115 रुपये की वृद्धि हुई है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि घबराने की जरूरत नहीं है, गैस की आपूर्ति सामान्य है और सभी को नियमानुसार सिलेंडर दिया जा रहा है। हालांकि बुकिंग के लिए 25 दिन की अनिवार्यता के कारण कुछ उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


