ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहारगलवान में वीर शहीद सैनिकों की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी भीड़

गलवान में वीर शहीद सैनिकों की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी भीड़

भाजपा नगर उत्तर मंडल के तत्वावधान में गुरुवार को शहर के शहीद चौक स्थित शहीद स्मारक पर भारत माता के रक्षा में गलवान घाटी में चीनी सैनिकों से लड़ते हुए अपने प्राणो की आहुति देनेवाले वीर शहीदों को कंैडिल...

गलवान में वीर शहीद सैनिकों की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी भीड़
हिन्दुस्तान टीम,कटिहारFri, 19 Jun 2020 01:20 AM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा नगर उत्तर मंडल के तत्वावधान में गुरुवार को शहर के शहीद चौक स्थित शहीद स्मारक पर भारत माता के रक्षा में गलवान घाटी में चीनी सैनिकों से लड़ते हुए अपने प्राणो की आहुति देनेवाले वीर शहीदों को कंैडिल जलाकर श्रद्धांजलि दी गयी।

भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने अमर शहीद सैनिक वीर जवानों के आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा। उत्तर मंडल अध्यक्ष शेखर जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, जिलाध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, पूर्व मंत्री निखिल कुमार चौधरी, पूर्व अध्यक्ष मनोज राय,जिला महामंत्री वीरेन्द्र यादव, दिलीप वर्मा, उपाध्यक्ष बबन कुमार झा, छाया तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा झा, युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरव मालाकार, प्रियंका सिंह, भारती देवी, मंजू चन्द्रवंशी, चांदनी देवी, पप्पू गुप्ता, मनोज सरकार, संतोष सिंह, शंभूशरण सिंह, साकेत मिश्र, देवव्रत गुप्ता, चंदन सिन्हा, राजेश साहा, मनोज कुमार, संतोष सिंह आदि ने भाग लिया और शहीदों के सम्मान में श्रद्धांजलि अर्पित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें