नल का कनेक्शन दिया नहीं, पाइपलाइन से छोड़ दिया पानी
नल का कनेक्शन दिया नहीं, पाइपलाइन से छोड़ दिया पानी नल का कनेक्शन दिया नहीं, पाइपलाइन से छोड़ दिया पानीनल का कनेक्शन दिया नहीं, पाइपलाइन से छोड़ दिया

कटिहार, निज प्रतिनिधि: शहरी जलापूर्ति योजना को लेकर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में पाइपलाइन बिछाया गया है। योजना का काम अब तक पूरा नहीं हो पाने के कारण इक्का दुक्का वार्डों को छोड़ दें तो कहीं जलापूर्ति शुरू नहीं हुई है। जलापूर्ति को लेकर पाइपलाइन बिछाने का काम बुडको द्वारा किया गया है।
जलापूर्ति की समस्याएँ
जलापूर्ति योजना को लेकर अभी घरों में नल का कनेक्शन दिया भी नहीं गया है लेकिन बिछाई गई पाइपलाइन से जलापूर्ति कर दी जाती है। नतीजा पानी बेवजह बर्बाद होता है। वार्ड नंबर 37 में भी बिछाई गई पाइपलाइन से पानी के रिसाव की बात स्थानीय लोगों ने कही। जहां से पाइपलाइन निकाली गई है वहीं समीप में घर बना रहे विष्णु ने कहा कि पाइप से पानी का रिसाव होने के कारण पीलर देने के लिए बनाए गए गड्ढे में पानी भर आता है। बुडको के अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गई। स्थिति जस की तस बनी हुई है।
स्थानीय लोगों की चिंताएँ
वार्ड नंबर 31 में भी यही स्थिति है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जलापूर्ति को लेकर पाइपलाइन बिछाए दो वर्ष से अधिक हो गया। अब तक जलापूर्ति भी शुरू नहीं हो पाई है। देखरेख के अभाव में बिछाई गई पाइपलाइन भी लिकेज के कारण क्षतिग्रस्त हो रहा है। इस संबंध में बुडको के अधिकारियों ने कहा कि अगर पाइप से पानी के रिसाव की शिकायत मिलती है मरम्मत कर दुरूस्त किया जाएगा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


