
चर्चित रोशना हाट में नहीं मिल रहा क्रेता-बिक्रेता को नव निर्मित सामुदायिक शौचालय का लाभ
चर्चित रोशना हाट में नहीं मिल रहा क्रेता-बिक्रेता को नव निर्मित सामुदायिक शौचालय का लाभ चर्चित रोशना हाट में नहीं मिल रहा क्रेता-बिक्रेता को नव निर्मि
प्राणपुर, संवाद सूत्र प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के रोशना बाजार स्थित 15 वीं वित्त आयोग योजना से सामुदायिक शौचालय का निर्माण बीते लगभग एक वर्ष पूर्व कराया गया है।उक्त योजना लगभग सात लाख 48 हजार रुपए की लागत से बनाई गई है। लेकिन कुछ स्थानीय दबंगों द्वारा शौचालय पर शुरुआत से ही ताला लटका दिया गया है। जिसके कारण बाजार के क्रेता-विक्रेता एवं आमजनों द्वारा इसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। वहीं स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि शौचालय बनने से बाजार आने-जाने वाले लोगों को काफी उम्मीदें थीं। लेकिन बंद रहने के कारण यह सुविधा अब बेकार साबित हो रही है।
दुकानदारों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह निर्माण केवल खानापूर्ति के लिए कराया गया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जनता के उपयोग के लिए सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य कराया गया था ताकि आमजनों को इसकी सुविधा एवं लाभ मिल सके। वहीं स्थानीय ग्रामीण इकरामुल हक, नजरुल हक, ओमप्रकाश साहू, रवि गुप्ता, दिलीप सिंह, राजू शर्मा, मुस्ताक सहित दर्जनों ग्रामीणों ने उक्त शौचालय को जल्द से जल्द खोलवाने की मांग जिला प्रशासन से की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




