कब्रिस्तान परिसर में संवेदक के द्वारा बालू गिट्टी रखने के कारण बढ़ा आक्रोश
कब्रिस्तान परिसर में संवेदक के द्वारा बालू गिट्टी रखने के कारण बढ़ा आक्रोश कब्रिस्तान परिसर में संवेदक के द्वारा बालू गिट्टी रखने के कारण बढ़ा आक्रोशकब्

फलका। एक संवाददाता फलका थाना क्षेत्र के पकड़िया कब्रिस्तान में एक सड़क निर्माण कार्य के संवेदक के द्वारा जनाजा गाह में गिट्टी बालू रख दिया गया था। जिससे एक समुदाय में आक्रोश का माहौल उत्पन्न हो गया। कब्रिस्तान कमेटी के दर्जनों युवा पकड़िया स्थित कब्रिस्तान पहुंच कर मामले की जानकारी थानाध्यक्ष एवं अंचल अधिकारी को दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रवि कुमार राय,राजस्व अधिकारी नरेंद्र नाथ आनंद,अंचल नाजिर गोपाल यादव, राजस्व कर्मचारी नरेंद्र कुमार, मुखिया प्रतिनिधि रविंद्र सिन्हा, भाजपा के मंडल अध्यक्ष परमानंद शर्मा, मुखिया प्रतिनिधि टुनटुन गुप्ता आदि पहुंचकर कब्रिस्तान कमेटी के सदस्यों से बातचीत की। बातचीत के दौरान कमेटी के सदस्य कैसर रजा,वसीम अकरम ,मोहम्मद इबरार आदि ने बताया कि कब्रिस्तान के अंदर धान का पुआल का ढेर लगा दिया गया है,मना करने के बावजूद भी नहीं हटाया गया और अब कब्रिस्तान के जनजागाह में एक सड़क निर्माण कर रहे संवेदक के द्वारा गिट्टी बालू रख दिया गया है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष एवं राजस्व अधिकारी आदि ने संवेदक से मोबाइल पर बातचीत की और उन्हें तुरंत कब्रिस्तान परिसर से गिट्टी बालू हटाने को कहा गया। संवेदक के द्वारा उक्त स्थल से गिट्टी बालू हटाने की बात कही। कमेटी के सदस्यों ने यह भी प्रस्ताव रखा की गिट्टी बालू कब्रिस्तान परिसर में रखने के कारण गाड़ी घुसने से कई जगह गड्ढा हो गया है,जिसमें मिट्टी भरने की जरूरत है। थानाध्यक्ष के द्वारा संवेदक को क्षतिपूर्ति करने को कहा गया तथा कब्रिस्तान परिसर में रखे गए धान का पुआल को भी हटाने का निर्देश दिया गया। तब जाकर मामला शांत हो पाया। वहीं कमेटी के सदस्यों के द्वारा कब्रिस्तान का मापी कराने हेतु एक आवेदन अंचल को सौंपा गया। मामले में अंचल अधिकारी सैमी पोद्दार ने बताया कि कब्रिस्तान का पैमाइश हेतु आवेदन प्राप्त हुआ है। जल्द ही कब्रिस्तान का मापी कराया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


