समता ग्रामीण विकास कार्य समिति की बैठक का आयोजन

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share

समता ग्रामीण विकास कार्य समिति की बैठक का आयोजन समता ग्रामीण विकास कार्य समिति की बैठक का आयोजन समता ग्रामीण विकास कार्य समिति की बैठक का आयोजन समता ग

समता ग्रामीण विकास कार्य समिति की बैठक का आयोजन

कटिहार। निज संवाददाता दुर्गा स्थान के समीप स्थित समता ग्रामीण विकास कार्यालय में कार्यसमिति की बैठक एवं आम सभा का आयोजन ललित कुमार विश्वास की अध्यक्षता में किया गया। सचिव किशोर कुमार मंडल ने वार्षिक प्रतिवेदन एवं लेखा जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने संगठन के कार्य एवं योजनाओं तथा परियोजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। बताया कि संस्था की ओर से गरीब बस्ती खासकर एससी -एसटी टोला में कुपोषित बच्चों के बीच दूध का वितरण किया जाता है। साथ ही बच्चों को स्कूल पूर्व शिक्षा दी जाती है। राज्य में छह पोषण पुनर्वास केंद्र का संचालन किया जा रहा है। संगठन की ओर से शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल अधिकार संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता सहित विभिन्न सामाजिक सरोकार के मुद्दे पर कार्य किया जा रहा है।

सचिव किशोर ने कहा कि आने वाले वर्षों में संस्था अपने उद्देश्यों एवं जन सरोकार के मुद्दे पर कार्य योजना बनाकर चरणबद्ध रूप से कार्य करेगी। वक्ताओं ने कहा कि संस्था गरीब एवं वंचित वर्ग के अधिकारों एवं उनके समग्र विकास को लेकर विभिन्न तरह के कार्य कर रही है। मौके पर अंबिका प्रसाद मंडल, भागीरथ राय, लीला देवी, ममता मरांडी, कर्नल अनंत कुमार,अरविंद गौतम, वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर कुमार शंभू नाथ, मनोज कुमार मंडल, सद्दाम हुसैन, चंदन कुमार सहित बड़ी संख्या में संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।