मलहरिया में चलाया गया स्वच्छता अभियान
मलहरिया में चलाया गया स्वच्छता मलहरिया में चलाया गया स्वच्छता अभियानमलहरिया में चलाया गया स्वच्छता अभियानमलहरिया में चलाया गया स्वच्छता अभियानमलहरिया

समेली,एक संवाददाता यूथ पावर स्वयंसेवी संगठन एवं मेरा युवा भारत, कटिहार के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूथ पावर अध्यक्ष हरिप्रसाद मंडल ने की। इस स्वच्छता जागरूकता अभियान में यूथ पावर, स्वयंसेवी संगठन के कार्यकर्ताओं सहित दर्जनों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे मेरा युवा भारत, कटिहार के जिला सलाहकार समिति सदस्य सह यूथ पावर अध्यक्ष हरिप्रसाद मंडल ने बताया कि पंचायत क्षेत्र में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है।अभियान की शुरुआत में उपस्थित युवाओं, महिला मंडल की सदस्याओं एवं अन्य कार्यकर्ताओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
इसके पश्चात भरेली स्थित यूथ पावर कार्यालय व राम मंदिर परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक गाड़ी वाला आया, कूड़ा उठवाओ। तथा लोक कला मंच की प्रस्तुति के माध्यम से आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।इस कार्यक्रम में यूथ पावर कार्यसमिति सदस्य दिवाकर कुमार राय, वार्ड सदस्य महेश मंडल, वार्ड प्रतिनिधि विजय कुमार मंडल, सुभाष कुमार 'हिटलर' सहित दर्जनों स्थानीय युवा और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


