ऑनलाइन ट्रेनिंग से सीखेंगे विद्यालय प्रमुख
ऑनलाइन ट्रेनिंग से सीखेंगे विद्यालय प्रमुख ऑनलाइन ट्रेनिंग से सीखेंगे विद्यालय प्रमुख ऑनलाइन ट्रेनिंग से सीखेंगे विद्यालय प्रमुख ऑनलाइन ट्रेनिंग से सी

कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के विद्यालय अब सिर्फ शिक्षा ही नहीं, बल्कि स्वच्छता और हरियाली के मानकों पर भी परखे जाएंगे। इसके लिए समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग कार्यक्रम 2025-26 की शुरुआत की जा चुकी है। सभी सरकारी, गैरसरकारी व निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्राचार्य और निदेशक को इस कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। गूगल मीट पर होगी ट्रेनिंग प्रशिक्षण 12 सितंबर तक प्रखंडवार गूगल मीट के माध्यम से आयोजित हो रहा है। इसके लिए तीन मास्टर ट्रेनर- नीरज नयन आनंद, विप्लव कुमार और प्रेम कुमार परदेशी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। समग्र शिक्षा के डीपीओ पंकज कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण का लिंक संबंधित प्रखंड संसाधन केंद्र के व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा किया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के बाद सभी विद्यालय प्रमुखों को एसएचवीआर पोर्टल पर समयसीमा के भीतर स्वनामांकन करना अनिवार्य होगा। सभी प्रधानाध्यापक तय तिथि व समय पर प्रशिक्षण से जुड़ेंगे ताकि स्वच्छ एवं हरित विद्यालय की दिशा में ठोस पहल की जा सके। शिक्षा के साथ सुरक्षित और हरित वातावरण का लक्ष्य शिक्षा विभाग का मानना है कि एसएचवीआर कार्यक्रम के जरिए बच्चों को पढ़ाई के साथ स्वच्छ और सुरक्षित माहौल भी उपलब्ध कराया जा सकेगा। जिले के हर विद्यालय को स्वच्छता और हरियाली से जोड़ना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




