Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsCelebration of Hariyali Teej in Katihar Women s Rituals and Market Buzz
हरियाली तीज पर बाजार में उमंग, पूजा की तैयारी तेज

हरियाली तीज पर बाजार में उमंग, पूजा की तैयारी तेज

संक्षेप:

हरियाली तीज पर बाजार में उमंग, पूजा की तैयारी तेज हरियाली तीज पर बाजार में उमंग, पूजा की तैयारी तेज हरियाली तीज पर बाजार में उमंग, पूजा की तैयारी तेज

Wed, 20 Aug 2025 02:28 AMNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share Share
Follow Us on

कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार में हरियाली तीज का उल्लास दिखने लगा है। महिलाएं 26 अगस्त को हस्त नक्षत्र और साध्य योग में हरियाली तीज व्रत करेंगी। सावन शुक्ल पक्ष तृतीया को पड़ने वाला यह व्रत सौभाग्य, समृद्धि और पति की लंबी आयु के लिए माना जाता है। महिलाएं इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करते हुए निर्जला उपवास रखेंगी। आचार्य अंजनी कुमार ठाकुर बताते हैं कि व्रत की कथा सुनने का विधान है। इसमें महादेव, मां पार्वती को उनके पूर्व जन्म और कठोर तप की याद दिलाते हैं। पूजा प्रदोष काल (गो-धूलि बेला) में करना विशेष फलदायी माना गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

महिलाएं इस अवसर पर मां पार्वती को श्रृंगार सामग्री अर्पित कर सुख-सौभाग्य का आशीर्वाद मांगती हैं। व्रती महिलाएं 27 अगस्त की सुबह पूजा के बाद प्रसाद लेकर व्रत का पारण करेंगी। भाद्रपद चतुर्थी पर चौरचन व्रत आचार्य बताते हैं कि 27 अगस्त को मिथिलांचल की महिलाएं चौरचन व्रत भी मनाएंगी। यह व्रत बच्चों की दीर्घायु और संपन्नता की कामना के लिए होता है। कटिहार के बाजारों में तीज की रौनक हरियाली तीज के मौके पर कटिहार के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखी जा रही है। खासकर सर्राफा दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। एमजी रोड, मंगलबाजार और मिरचाईबाड़ी के दुकानदारों का कहना है कि लोग तीज के लिए लाइट वेट ज्वेलरी की मांग ज्यादा कर रहे हैं। सोने की बढ़ती कीमत को देखते हुए हल्के वजन वाले आभूषणों की बिक्री बढ़ गई है। न्यू मार्केट के ज्वेलर्स के अनुसार सोने की चूड़ियां और मंगलसूत्र सबसे ज्यादा बिक रहे हैं। वहीं कपड़ा बाजारों में भी साड़ियों और श्रृंगार सामग्री की खूब खरीदारी हो रही है।