Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsCaste Certificate Issues in Muradpur Panchayat Affecting Women and Students
समेली मुरादपुर पंचायत में जाति प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर लोगों की बढ़ी परेशानी

समेली मुरादपुर पंचायत में जाति प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर लोगों की बढ़ी परेशानी

संक्षेप:

समेली मुरादपुर पंचायत में जाति प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर लोगों की बढ़ी परेशानी समेली मुरादपुर पंचायत में जाति प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर लोगों की बढ़

Jan 31, 2026 01:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share Share
Follow Us on

समेली,एक संवाददाता मुरादपुर पंचायत के देवीपुर एवं भदैयाटोला सहित कई गांवों में जाति प्रमाण पत्र निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या से सबसे अधिक महिलाएं एवं छात्र-छात्राएं प्रभावित हैं। जिन्हें विभिन्न शैक्षणिक एवं सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरादपुर पंचायत में सैकड़ों ऐसे परिवार हैं, जिनके पास आवासीय भूमि तो है, लेकिन उन्हे केवाला, खतियान अथवा अन्य राजस्व अभिलेखों में जाति का उल्लेख नहीं है। वहीं कई परिवार ऐसे भी हैं, जो बिहार सरकार अथवा केंद्र सरकार की भूमि पर वर्षों से बसे हुए हैं।

लेकिन उनके पास वैध भूमि कागजात उपलब्ध नहीं हैं। कागजातों के अभाव में इन परिवारों का जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने से छात्र-छात्राओं को स्कूल, कॉलेज में नामांकन, छात्रवृत्ति तथा अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाई हो रही है। इसी समस्या के समाधान को लेकर मुरादपुर पंचायत भवन परिसर में बड़ी संख्या में लाभुकों की भीड़ उमड़ पड़ी। मुरादपुर पंचायत की मुखिया अनिता देवी ने अपने लेटर पैड पर संबंधित परिवारों एवं लाभुकों की जाति का उल्लेख करते हुए राजस्व अधिकारी एवं अंचलाधिकारी को प्रमाण पत्र निर्गत करने की अनुशंसा की है। उन्होंने कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को केवल कागजी अड़चनों के कारण योजनाओं से वंचित नहीं रखा जाना चाहिए। इधर, पंचायत भवन परिसर स्थित हल्का कचहरी में भी आवेदनकर्ताओं की भारी भीड़ देखी गई। इस संबंध में राजस्व अधिकारी मिथुन कुमार सिंह ने बताया कि प्राप्त आवेदनों की जांच की जा रही है। नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद योग्य लाभुकों का जाति प्रमाण पत्र बनाया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;