ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहारकुरसेला थाना में गोलीबारी का केस दर्ज

कुरसेला थाना में गोलीबारी का केस दर्ज

शनिवार की शाम कोसी सड़क पुल के आसपास बदमाशों तथा पुलिस के बीच हुई काउंटर गोलीबारी कांड में नदी थानाध्यक्ष अरूण कुमार के बयान पर केस दर्ज किया गया...

कुरसेला थाना में गोलीबारी का केस दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,कटिहारMon, 14 Sep 2020 03:34 AM
ऐप पर पढ़ें

शनिवार की शाम कोसी सड़क पुल के आसपास बदमाशों तथा पुलिस के बीच हुई काउंटर गोलीबारी कांड में नदी थानाध्यक्ष अरूण कुमार के बयान पर केस दर्ज किया गया है।

थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि नवगछिया एवं खरीक थाना के पुलिस के आपसी सामंजस्य स्थापित कर अनुसंधान किया जाएगा। दर्ज केस में नदी थानाध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2017 में एक नाव से शराब बरामद किया गया था। नाव को तीनटंगा गांव में ही छोड़ दिया गया था। शनिवार को शस्त्र पुलिस फोर्स के साथ वे लोग गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीनटंगा से नाव से लेकर चले थे। वहां पर स्थानीय लोगों से बकझक हुआ था। इसके बाद वे लोग नाव लेकर नदी थाना क्षेत्र की ओर चल दिए। इससे पहले की वे लोग कुछ समझ पाते भागलपुर और कटिहार के सीमा रेखा पर कौशिकीपुर और बाघमारा दियारा के बीच में कोसी सड़क पुल से करीब डेढ़ से दो सौ मीटर की दूरी से अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी।कुरसेला थानाध्यक्ष ने बताया कि गोलीबारी की घटना में शामिल अज्ञात बदमाशों की शिनाख्त करने के लिए प्रयास तेज कर दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें