ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहारदिव्यांगों से भयमुक्त होकर मतदान करने का आह्वान

दिव्यांगों से भयमुक्त होकर मतदान करने का आह्वान

गुरुवार को दिव्यांग मतदाता जागरुकता रैली को एसडीओ पवन कुमार मंडल ने रवाना किया। निकाली गयी दिव्यांगता जागरुकता रैली में दिव्यांगो ने बड़ी संख्या में भाग लेकर उत्साह...

दिव्यांगों से भयमुक्त होकर मतदान करने का आह्वान
हिन्दुस्तान टीम,कटिहारThu, 14 Mar 2019 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुवार को दिव्यांग मतदाता जागरुकता रैली को एसडीओ पवन कुमार मंडल ने रवाना किया। निकाली गयी दिव्यांगता जागरुकता रैली में दिव्यांगो ने बड़ी संख्या में भाग लेकर उत्साह बढ़ाया।

बारसोई, बलरामपुर के सभी दिव्यांगों ने सड़क पर घूम घूम कर बारसोई की मतदाताओं को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जागरूक किया तथा कहा कि सभी मतदाता अपने मत का प्रयोग करने पर बल दिया। सड़कों पर नारे लगाते हुए मतदाताओं को उनके मत के महत्व को समझाया। अनुमंडलाधिकारी श्री मंडल ने कहा कि सभी मतदाता भयमुक्त होकर मत का प्रयोग करें। उनकी सुरक्षा के लिए प्रशासन तत्पर है। कहा कि दिव्यांगों के लिए प्रत्येक बूथ में विशेष व्यवस्था की गयी है ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस अवसर पर डीएसपी पंकज कुमार , एडीएसओ एनएन महतो, सीओ संजय कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अनिल कुमार मंडल, सीडीपीओ नीलम कुमारी उपस्थित थे।

मतदाता जागरूकता को लेकर दिव्यांगों ने निकाली रैली: मनिहारी। लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर गुरुवार को मतदाता जागरुकता अभियान के तहत प्रखंड के दिव्यांगों ने अनुमंडलाधिकारी संदीप कुमार तथा बीडीओ छाया कुमारी के नेतृत्व में एक रैली निकाली गयी। रैली प्रखंड परिसर से होकर पूरे मनिहारी नगर से अनुमंडल कार्यालय भ्रमण होते हुए प्रखंड परिसर पहंुचकर सम्पन्न हुई। रैली के समाप्ति के उपरांत सभी दिव्यांगों को इवीएम मशीन तथा वीवी पैट की जानकारी दी गयी। बीडीओ ने बताया कि इस रैली के माध्यम से इस वर्ष लोक सभा चुनाव को लेकर प्रशासन काफी तत्पर है। सभी चौक चौराहों पर ईवीएम तथा वीवी पैट की जानकारी देने के लिए एक शिविर लगाया जा रहा है। इस शिविर में ईवीएम तथा वीवी पैट के मास्टर ट्रेनर उपस्थित होकर वोटरों कओ जागरुक कर रहे हैं। मौके पर सीओ संजीव कुमार प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी प्रीतम कुमार जायसवाल, जीपीएस महेश आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें