ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहारकांग्रेस संगठन की मजबूती को लेकर एकजुटता का आह्वान

कांग्रेस संगठन की मजबूती को लेकर एकजुटता का आह्वान

बारसोई। गुरुवार को बारसोई में कटिहार जिला के नवचयनित जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव...

कांग्रेस संगठन की मजबूती को लेकर एकजुटता का आह्वान
हिन्दुस्तान टीम,कटिहारFri, 09 Jun 2023 12:11 AM
ऐप पर पढ़ें

बारसोई। गुरुवार को बारसोई में कटिहार जिला के नवचयनित जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के आगमन पर अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बारसोई अनुमंडल के कांग्रेसी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। अभिनंदन समारोह के अवसर पर नवचयनित कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव को फूलों की माला पहना कर एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने जो दायित्व दिया है उसे हर संभव निभाने का प्रयास किया जायेगा। साथ ही बारसोई अनुमंडल के साथ-साथ पूरे कटिहार जिला में संगठन की मजबूती के लिए कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से आफताब कंचन, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल कादिर, शाहनवाज आलम, प्रखंड युवा अध्यक्ष हसन रजा, जिला परिषद प्रतिनिधि आफताब ताज, यासुफ, फैजान अहमद, रेयान, मुस्तकीम, जहरुल इस्लाम, मनोवर सरपंच शकील अंसारी आदि कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें