तीनघरिया में आवास निर्माण कार्य का बीपीआरओ ने किया निरीक्षण
तीनघरिया में आवास निर्माण कार्य का बीपीआरओ ने किया निरीक्षण तीनघरिया में आवास निर्माण कार्य का बीपीआरओ ने किया निरीक्षणतीनघरिया में आवास निर्माण कार्य

कुरसेला, निज प्रतिनिधि प्रखंड के दक्षिणी मुरादपुर पंचायत के तीनघरिया गांव में आवास निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेने पहुंचे बीपीआरओ शांतनु कुमार ने विस्तृत सर्वेक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से उन आवासों का निरीक्षण किया जो लंबे समय से अर्धनिर्मित पड़े हैं या जिनके लाभुक अंतिम किस्त की राशि प्राप्त करने के बावजूद निर्माण कार्य पूरा नहीं कर सके हैं। बीपीआरओ ने मौके पर पहुंचकर निर्माण की गुणवत्ता की जांच की तथा कार्य की वास्तविक स्थिति का आकलन किया। उन्होंने लाभुकों से सीधे संवाद कर निर्माण में हो रही देरी के कारणों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कई मामलों में अंतिम किस्त लेने के बाद भी निर्माण अधूरा पाए जाने पर उन्होंने संबंधित लाभुकों को कड़ी चेतावनी दी।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी राशि का सदुपयोग करना प्रत्येक लाभुक की जिम्मेदारी है। राशि प्राप्त करने के बाद कार्य को अधर में लटकाना नियमों का उल्लंघन है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अर्धनिर्मित आवासों को निर्धारित समय सीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए, अन्यथा संबंधित लाभुकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बीपीआरओ ने बताया कि 350 परिवारों का सर्वेक्षण किया जाना है, जिसमें से अब तक 170 परिवारों का सर्वेक्षण कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि शेष परिवारों का सर्वे जारी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



