ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहारमकई खेत से शव बरामद

मकई खेत से शव बरामद

ओपी क्षेत्र के पश्चिम चांदपुर पंचायत के रामनगर नरहैया वार्ड नम्बर नोै में शनिवार देरशाम रामनगर मकई खेत से पुलिस ने 36 वर्षीय युवक मानो राम का शव बरामद किया है। पुलिस ने लाश को कब्जे में कर...

मकई खेत से शव बरामद
हिन्दुस्तान टीम,कटिहारSun, 17 Mar 2019 01:08 AM
ऐप पर पढ़ें

ओपी क्षेत्र के पश्चिम चांदपुर पंचायत के रामनगर नरहैया वार्ड नम्बर नोै में शनिवार देरशाम रामनगर मकई खेत से पुलिस ने 36 वर्षीय युवक मानो राम का शव बरामद किया है। पुलिस ने लाश को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। शव देखने से प्रतीत होता था कि गले मेे फंदा लगाया गया है। पिता कपिलदेव राम ने कहा पुत्र ने गमछा लगाकर घर में आत्म हत्या कर ली है। पुलिस की डर से शव को छुपाने की कोशिश की। शव को मकई खेत में फेंक दिया। थानाध्यक्ष ने कहा शंका के आधार पर मृतक के पिता कपिलदेव राम को हिरासत में ले लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। बाइक की डिक्की से एक लाख उड़ाये बारसोई। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मनरेगा भवन कार्यालय के आगे से बाइक की डिक्की तोड़कर उच्चकों ने एक लाख रुपये एवं अन्य कागजात उड़ा लिये। पीड़ित धर्मपुर पंचायत के महबूब आलम ने केस दर्ज कराया है। कहा है बारसोई एसबीआई शाखा से 98 हजार रुपये निकासी की। डिक्की में रख बारसोई ब्लॉक परिसर स्थित मनरेगा भवन पहंुचे। डिक्ककी में रखे रुपये एवं अन्य कागजात गायब मिले। खोजबीन के बाद सुराग नहीं मिला तो वे मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष ने कहा प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। उन्होंने बताया कि कागजी कार्रवाई पूरी कर छानबीन की जा रही है। सं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें