ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहारभाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी

ग्रामीण क्षेत्र के दलन पूरब पंचायत के पुराना टोला के बूथ संख्या 42 पर पूर्व केंद्रीय मंत्री निखिल चौधरी, भाजपा जिला प्रभारी चन्द्र भूषण ठाकुर, युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री टनटन ठाकुर, जिला महामंत्री...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी
हिन्दुस्तान टीम,कटिहारMon, 25 Jun 2018 12:48 AM
ऐप पर पढ़ें

ग्रामीण क्षेत्र के दलन पूरब पंचायत के पुराना टोला के बूथ संख्या 42 पर पूर्व केंद्रीय मंत्री निखिल चौधरी, भाजपा जिला प्रभारी चन्द्र भूषण ठाकुर, युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री टनटन ठाकुर, जिला महामंत्री मनोज सरकार की उपस्थिति में ग्रामीणों ने मन की बात की 45वीं एपीसोड सुनी। मन की बात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस बार खासतौर पर योग, खेल और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में चर्चा की।

पीएम ने यह भी कहा कि योग अब राष्ट्र जाति और धर्म की सीमाओं को तोड़ कर सबों एक कर रहा है। पीएम ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा अखंड भारत का सपना देखा। पीएम ने जीएसटी को एक बार फिर देश के लिये महत्वपूर्ण सुधार बताया। इस अवसर पर दलन पुरब पंचायत के सरपंच दिनेश मोहन ठाकुर, अनिल चौधरी, सिकंदर महलदार, दीपक साह, बुधन सादा, बैध नाथ सादा, अनिल सिंह, वैशाखी देवी, अरविन्द सादा आदि काफी संख्या में लोग मौजूद थे। वहीं फलका प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर भाजपा कार्यकत्र्ता द्वारा ग्रामीणों को प्रधानमंत्री मन की बात रेेडियो व टेलीविजन के माध्यम से सुनाया गया। जानकारी के अनुसार शक्ति केंद्र संख्या तीन पर बूथ अध्यक्ष कमलेश साह, बूथ संख्या त पर जगदीश मंडल, गोविंदपुर पंचायत में परमानंद शर्मा, मनोज मंडल तथा बूथ संख्या एक पर प्रखंड प्रमुख संघ किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतीश मंडल की अध्यक्षता में कई लोगों प्रधान मंत्री मन की बात को ध्यान से सुना। दूसरी ओर सेमापुर सकरैली पंचायत के बैंक टोला में भाजयुमो सेमापुर मंडल के मंत्री रंजीत मंडल के आवास पर रविवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात रेडियो पर ग्रामीणों ने सुनी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें