अंत्योदय और एकात्म मानववाद के विचार कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत

हिन्दुस्तान, कटिहार
Follow us on Google News
share

अंत्योदय और एकात्म मानववाद के विचार कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत अंत्योदय और एकात्म मानववाद के विचार कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत अंत्योदय और

अंत्योदय और एकात्म मानववाद के विचार कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत

कटिहार, एक संवाददाता भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन वैचारिक एवं संगठनात्मक ऊर्जा के साथ हुआ। प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय सत्र की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय ने की। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के विचार आज भी प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत हैं और इन्हीं मूल्यों के आधार पर संगठन समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम का विवरण

कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता प्रीति शेखर ने “सैद्धांतिक अधिष्ठान एवं एकात्म मानव दर्शन विषय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने संगठन की विचारधारा, राष्ट्रसेवा, अंत्योदय तथा कार्यकर्ता आधारित संगठन की मजबूती पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानने वाला वैचारिक आंदोलन है। पूर्व जिलाध्यक्ष सुशांत गोप ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण की भावना से प्रेरित होकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सेवा की सोच पहुंचाने में जुटा है। वहीं पूर्व मंत्री हरि सहनी ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग समर्पित कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त और संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

कार्यकर्ताओं का महत्व

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद अमर पाल मौर्य ने संगठन-सरकार समन्वय विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के समर्पण और परिश्रम की सराहना की।

समापन सत्र

समापन सत्र में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कार्यकर्ता विकास-गुण, आचरण और अपेक्षाएं विषय पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण अभियान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित एवं जनहित के प्रति जागरूक, सक्रिय और समर्पित बनाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार संगठन को निरंतर जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। अंत में जिलाध्यक्ष मनोज राय ने दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने के लिए आए अतिथियों, प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिनिधियों, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, गोविंदा अधिकारी, सौरभ कुमार मालाकार, संचालन समिति तथा व्यवस्था में लगे सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कब आयोजित किया गया?
यह प्रशिक्षण महाअभियान दो दिवसीय था और कटिहार में आयोजित किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।