अगले माह से कटिहार की सड़कों पर भी दौड़ने लगेगी इलेक्ट्रिक बस

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share

अगले माह से कटिहार की सड़कों पर भी दौड़ने लगेगी इलेक्ट्रिक बस अगले माह से कटिहार की सड़कों पर भी दौड़ने लगेगी इलेक्ट्रिक बसअगले माह से कटिहार की सड़को

अगले माह से कटिहार की सड़कों पर भी दौड़ने लगेगी इलेक्ट्रिक बस

नीरज कुमार, कटिहार, निज प्रतिनिधि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा कम दूरी के लिए डीजल की जगह इलेक्ट्रिक बस चलाया जाएगा। इसको लेकर परिवहन निगम के राज्य में स्थित विभिन्न डिपो को इलेक्ट्रिक बस उपलब्ध कराया जाएगा। पूर्णिया डिपो को भी 50 इलेक्ट्रिक बस मुहैया कराया जाएगा।

इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन

प्रथम चरण में जून माह में 20 बस उपलब्ध हो जाएगा। इसमें दो बस को पूर्णिया-कटिहार रूट पर परिचालित करने का प्रस्ताव है। परिवहन निगम द्वारा इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए पूर्णिया में इवी चार्जिंग स्टेशन भी बनाया जा रहा है। मध्य पूर्व में युद्ध की स्थिति को लेकर आने वाले समय में पेट्रोलियम पदार्थों की होने वाली किल्लत की संभावना को देखते हुए ईंधन की बचत के लिए यह महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। साथ ही पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था के उद्देश्य से भी इसे अमलीजामा पहनाया जा रहा है। विभागीय जानकारी के मुताबिक अभी सभी स्थानों पर चार्जिंग की सुविधा नहीं होने के कारण 100 से 150 किमी की दूरी में ही इलेक्ट्रिक बस चलाया जाएगा। पूर्णिया से भी भागलपुर सहित विभिन्न शहरों के लिए इलेक्ट्रिक बस का परिचालन होता है।

डिजल बसों का स्थानांतरण

इस वर्ष तक परिवहन निगम में डीजल आधारित बसों की जगह शत प्रतिशत इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन का लक्ष्य रखा गया है। हलांकि पटना की दूरी अधिक होने के कारण इलेक्ट्रिक बस मिलने के बाद भी डीजल आधारित बसों का ही परिचालन होगा। कटिहार के लिए भी पूर्णिया से परिवहन निगम की बस का परिचालन होता है। कभी यह बस चलती है तो कभी नहीं। समय का भी कोई ठिकाना नहीं होता है। अब परिवहन निगम द्वारा नियत समय पर दो इलेक्ट्रिक बस का परिचालन किया जाएगा। जून माह में पूर्णिया डिपो को इलेक्ट्रिक बस मिलने पर कटिहार में भी पहली बार इलेक्ट्रिक बस दौड़ेगी। पूर्णिया से कटिहार, भागलपुर, सहरसा, मधेपुरा सहित अन्य जिलों के लिए अगले माह से इन बसों का परिचालन शुरू किया जाएगा। इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन को बढ़ावा देने के लिए राज्य में विभिन्न स्थानों पर इवी चार्जिंग स्टेशन भी बनाया जा रहा है।

वर्जन

इलेक्ट्रिक बसों की संख्या

राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन शुरू किया जाएगा। पूर्णिया डिपो को 50 बस मिलना है। पहले चरण में 20 इलेक्ट्रिक बस जून माह में मिल जाएगी। इसमें दो बसों को कटिहार रूट पर भी परिचालित किए जाने का प्रस्ताव है।

प्रतीक कुमार, प्रबंधक, बीएसआरटीसी पूर्णिया डिपो

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पूर्णिया डिपो को कितनी इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी?
पूर्णिया डिपो को 50 इलेक्ट्रिक बस मुहैया कराया जाएगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।