बिहार स्टेट सेंट्रल एम्पलाइज यूनियन ने मनाया मिलन समारोह
बिहार स्टेट सेंट्रल एम्पलाइज यूनियन ने मनाया मिलन समारोह बिहार स्टेट सेंट्रल एम्पलाइज यूनियन ने मनाया मिलन समारोह बिहार स्टेट सेंट्रल एम्पलाइज यूनियन

कटिहार निज संवाददाता बिहार स्टेट सेंट्रल इंप्लाय यूनियन कटिहार इकाई द्वारा एक निजी होटल में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में न केवल रंगों की बौछार हुई बल्कि कर्मचारी एकता और संगठन की मजबूती पर भी बल दिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में रामबाबू मेहता, विजय सिंह, गोपाल चक्रवर्ती उपस्थित थे। उन्होंने कर्मचारियों को एकजुट रहने का आह्वान किया। क्षेत्रीय सचिव चंदन कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि होली का यह पावन अवसर हमें आपसे गिले शिकवे मिटाकर एक नई ऊर्जा के साथ सेवा भाव में जुटने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कर्मचारियों की जायज मांगों और लंबित मुद्दों पर भी चर्चा की।
डीएस कॉलेज शाखा प्रबंधक सुजीत कुमार ने जिला प्रशासन के सुरक्षा मांगों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से उत्सव मनाने की अपील की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


