मूल्यांकन कार्य के बीच भी नहीं थमेगी पढ़ाई, विद्यालयों का टैग निर्धारण

Mar 02, 2026 12:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share Share
Follow Us on

मूल्यांकन कार्य के बीच भी नहीं थमेगी पढ़ाई, विद्यालयों का टैग निर्धारण मूल्यांकन कार्य के बीच भी नहीं थमेगी पढ़ाई, विद्यालयों का टैग निर्धारणमूल्यांकन

मूल्यांकन कार्य के बीच भी नहीं थमेगी पढ़ाई, विद्यालयों का टैग निर्धारण

कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देश के आलोक में कटिहार प्रखंड के कई विद्यालयों को वार्षिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के मूल्यांकन केंद्र के रूप में चिन्हित किया गया है। ऐसे में संबंधित स्कूलों में पठन-पाठन प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने वैकल्पिक व्यवस्था लागू की है। कार्यालय आदेश के अनुसार महेश्वरी एकेडमी को श्यामा संस्कृत मध्य विद्यालय से टैग किया गया है। उमा देवी मिश्रा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा उमा देवी मिश्रा बाल मध्य विद्यालय को त्रिवेणी नायक मध्य विद्यालय से संबद्ध किया गया है। आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय कटिहार को गांधी मध्य विद्यालय, न्यू कॉलोनी से जोड़ा गया है।

वहीं आदर्श बीएमपी-7 उच्च माध्यमिक विद्यालय को हाई स्कूल कटिहार, आदर्श मध्य विद्यालय रेलवे न्यू कॉलोनी को राजकीयकृत मध्य विद्यालय कटिहार तथा मध्य विद्यालय मिरचाईबाड़ी बरमसिया को मध्य विद्यालय बनियाटोला से टैग किया गया है। हरिशंकर नायक उच्च माध्यमिक विद्यालय को भी मध्य विद्यालय बनियाटोला से संबद्ध किया गया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि 27 फरवरी से मूल्यांकन कार्य समाप्ति तक संबंधित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन टैग किए गए विद्यालयों में नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। सभी प्रधानाध्यापकों को समय पर शैक्षणिक गतिविधियां सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।