
समावेशी शिक्षा प्रशिक्षण शुरू
शिक्षकों का समावेशी शिक्षा प्रशिक्षण शुरूशिक्षकों का समावेशी शिक्षा प्रशिक्षण शुरूशिक्षकों का समावेशी शिक्षा प्रशिक्षण शुरूशिक्षकों का समावेशी शिक्षा
फलका, एक संवाददाता सोमवार को फलका प्रखंड मुख्यालय समीप प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के प्रांगण में बिहार शिक्षा परियोजना समग्र शिक्षा अभियान के समावेशी शिक्षा अंतर्गत तीन दिवसीय गैर आवासी मॉडल शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीआरसी कर्मी भवेश कुमार, प्रशिक्षक रामसूरत, रंजीत कुमार झा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। आयोजित नोडल शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 48 शिक्षक शामिल हुए। प्रशिक्षक सह साधन सेवी रामसूरत नए शिक्षक एवं शिक्षकओं को बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण का उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को सामान बच्चों के साथ विद्यालय में एक साथ शिक्षा देना है।

प्रशिक्षण में भाग लेने वाले शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण देते हुए प्रशिक्षक रंजीत कुमार झा ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रत्येक विद्यालय में नोडल शिक्षक तैयार करना है। प्रशिक्षण में समावेशी शिक्षा की परिभाषा समावेशी शिक्षा की अवधारणा आदि पर विस्तार रूप से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में जानकारी देते हुए बताया कि स्कूलों में एक ऐसा अनुकूल वातावरण तैयार करना है जो विविधताओं का सम्मान करें। इसका लक्ष्य सभी छात्रों को समान अवसर प्रदान करना और प्रत्येक छात्र को उसकी क्षमता के अनुरूप सीखने तथा आगे बढ़ाने में सहायता देना है। समावेशी शिक्षा यह सुनिश्चित करती है कि किसी भी छात्र को उसकी पृष्ठभूमि या व्यक्तिगत क्षमता के कारण शिक्षण प्रक्रिया से अलग ना किया जाए। मौके पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




