Katihar News: राजस्व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने से कामकाज ठप

हिन्दुस्तान, कटिहार
Follow us on Google News
share

Katihar News: राजस्व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने से कामकाज ठप राजस्व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने से कामकाज ठपराजस्व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ता

Katihar News: राजस्व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने से कामकाज ठप

राजस्व कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Katihar News:

आजमनगर। राजस्व कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर राजस्व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से राजस्व कार्य ठप हो गया है। लोग अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। बताया जाता है कि पिछले दिनों लगातार तीन महीने तक राजस्व कर्मचारी अपने 9 सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। बिहार सरकार के द्वारा मांगे पूरी करने के लिए आश्वासन भी दिया था। परंतु बिहार सरकार अपने किए गए वादे पर मुकर गए। इस बाबत फिर से पूरे बिहार के राजस्व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। आम जनता अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। राजस्व कर्मचारी संघ के अनुसार सर्वप्रथम दो दिन के सामूहिक अवकाश में जाने के बाद सरकार की नींद जब नहीं टूटी तो पूरे बिहार राज्य के कर्मचारी संघ के आह्वान पर राजस्व कर्मचारी को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए विवश होना पड़ा। बताया जाता है कि प्रदेश संघ के आवाहन पर राज्य सरकार से लगातार की जा रही मांग पूरी नहीं किए जाने के कारण आजमनगर अंचल सहित पूरे बिहार के राजस्व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जानकारी के अनुसार सर्वप्रथम राजस्व कर्मचारी पटना के गांधी मैदान में दो दिनों तक धरना प्रदर्शन जारी रखने के बाद सरकार की ओर से जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो पूरे बिहार राज्य के राजस्व कर्मचारी सामूहिक रूप से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। राजस्व कर्मचारी रमाशंकर ने बताया कि बिहार सरकार अगर 9 सूत्री मांग पूरी न की तो अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार जारी रहेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल से क्या प्रभावित हुआ है?−
राजस्व कार्य ठप हो गया है और लोग अंचल कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsकटिहारKatihar News: राजस्व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने से कामकाज ठप