थानाध्यक्ष सहित तीन सब इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू

Jan 15, 2026 12:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share Share
Follow Us on

कटिहार में बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के दौरान सहायक थाना में जमा पिस्टल के गुम होने पर पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने कड़ा रुख अपनाया है। थानाध्यक्ष और दो अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। चुनाव के बाद पिस्टल गुम होने की जानकारी मिली है, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

थानाध्यक्ष सहित तीन सब इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू

कटिहार, एक संवाददाता। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के दौरान सहायक थाना में जमा की गई पिस्टल के गुम हो जाने के मामले में कटिहार पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने कड़ा रुख अपनाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सहायक थाना के थानाध्यक्ष सहित दो अन्य पुलिस पदाधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि चुनाव ड्यूटी के दौरान अनुज्ञप्तिधारी चन्द्रशेखर सिंह द्वारा बिना मैगजीन की पिस्टल सहायक थाना में जमा कराई गई थी। चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद जब अनुज्ञप्तिधारी ने अपना शस्त्र वापस मांगा, तो सहायक थाना से पिस्टल के गुम होने की जानकारी सामने आई।

इस मामले में सहायक थाना में कांड दर्ज की गई है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल स्पष्टीकरण की मांग की गई थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसपी सह एसडीपीओ वन अभिजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा पूरी मामले की जांच की गई थी।जांच रिपोर्ट के में जमा पिस्टल के गुम होने के मामले में पुलिस पदाधिकारियों की गैर जिम्मेदाराना हरकत सामने आयी। साथ ही थानाध्यक्ष से मांगी गई स्पष्टीकरण का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सहायक थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष आनंद कुमार एवं दो अन्य पुलिस पदाधिकारियों में विकास कुमार और अपर थानाध्यक्ष धर्मपाल के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। एसपी ने बताया कि इसके साथ ही वर्तमान सहायक थाना प्रभारी आनंद कुमार को उनके पद से मुक्त कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि शस्त्र सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।