
कटिहार की बालिकाओं के लिए स्वच्छता की नई पहल
कटिहार की बालिकाओं के लिए स्वच्छता की नई पहल कटिहार की बालिकाओं के लिए स्वच्छता की नई पहलकटिहार की बालिकाओं के लिए स्वच्छता की नई पहलकटिहार की बालिकाओ
कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले की हजारों बालिकाओं के चेहरों पर अब मुस्कान लौटेगी। लंबे समय से विद्यालयों में किशोरियों की स्वच्छता और स्वास्थ्य को लेकर उठ रहे सवालों के बीच अब राज्य स्तर से बड़ी पहल की गई है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देश पर समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले के सभी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में छात्राओं को हाइजेन किट उपलब्ध कराई जाएगी। राज्य परियोजना निदेशक मयंक वरवडे, द्वारा जारी पत्र के अनुसार, राज्य के कुल 9218 स्कूलों की 6 लाख 88 हजार 353 छात्राओं के लिए यह किट स्वीकृत की गई है। आपूर्ति का जिम्मा चयनित एजेंसी को सौंपा गया है, जो सभी 38 जिलों में वितरण करेगी।

कटिहार जिला भी इस पहल में प्रमुख रूप से शामिल है। किट में ये सामग्री भी शामिल हाइजेन किट में छात्राओं के लिए सेनेटरी नैपकिन, साबुन, सैनिटाइजर, तौलिया और अन्य आवश्यक सामग्री शामिल हैं। इसका उद्देश्य है कि किशोरियां मासिक स्वच्छता को लेकर जागरूक हों और बिना किसी झिझक के नियमित रूप से विद्यालय आ सकें। वर्जन जिले के सभी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में हाइजेन किट का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। एजेंसी से आपूर्ति मिलते ही स्कूलों को सामग्री उपलब्ध करा दी जाएगी। हर विद्यालय से सत्यापन प्रतिवेदन लेकर रिपोर्ट भी भेजी जाएगी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। पंकज कुमार, डीपीओ समग्र शिक्षा, कटिहार

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




